
कार्रवाई की गुहार, एसपी को दिया शिकायती पत्र
लालगंज, प्रतापगढ़। जमीनी विवाद में पीडिता को घर में घुसकर मारने पीटने व छिनैती को लेकर पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप है। पीड़िता ने जिले के एसपी को शिकायती पत्र भेजकर कार्रवाई की गुहार की है। लालगंज थाना के लाला हनुमान का पुरवा नरायनपुर निवासी रामसजीवन सरोज की पत्नी आशा देवी ने एसपी को दिये गये शिकायती पत्र में कहा है कि तीस जून को जमीनी विवाद को लेकर विपक्षियों ने उसे घर मे घुसकर मारापीटा। आरोपियों ने उसका मोबाइल फोन भी छीन लिया। पीडिता का आरोप है कि तहरीर देने के बावजूद लालगंज पुलिस विपक्षियों के खिलाफ कार्रवाई नही कर रही है। पीड़िता ने थक हारकर गुरूवार को एसपी को शिकायती पत्र भेजकर कार्रवाई की गुहार की है।















