
उपभोक्ताओं को पारदर्शी व गुणवत्तापरक सेवा की मिले सर्वश्रेष्ठता-प्रमोद तिवारी

कार्यक्रम को संबोधित करते राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी
कार्यक्रम में सांसद प्रमोद तिवारी का सम्मान करते आयोजन समिति के लोग
लालगंज, प्रतापगढ़। राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी ने कहा है कि उपभोक्ताओं की सुविधा से जुड़े क्षेत्र में पारदर्शिता व गुणवत्ता की सर्वश्रेष्ठता दिखनी चाहिए। सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि यात्री सुविधाओं से जुडे संसाधनों को लोगों के प्रति सदैव सेवाभाव को ही प्राथमिकता देना चाहिए। राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी ने यह बातें गुरूवार को बेलहा में एमजेबीएस फ्यूल्स एण्ड आटोमोबाइल्स के शुभारंभ समारोह में बतौर मुख्य अतिथि कही। उन्होने कहा कि व्यापारिक क्षेत्र में स्पर्धा ग्राहकों को पारदर्शी सेवा की रचनात्मक सोच में केन्द्रित होनी चाहिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी लालदेव सिंह व संयोजन ब्लाक प्रमुख इं. अमित प्रताप सिंह पंकज ने किया। पार्श्व गायक रवि त्रिपाठी के गीतों से कार्यक्रम की समां बंधी दिखी। स्वागत भाषण आशुतोष सिंह तथा आभार प्रदर्शन प्रीतेन्द्र ओझा ने किया। कार्यक्रम में ब्लाक प्रमुख अमित सिंह पंकज के संयोजन में सांसद प्रमोद तिवारी का सारस्वत सम्मान भी हुआ दिखा। इस मौके पर प्रतिनिधि भगवती प्रसाद तिवारी, चेयरपर्सन प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी, केडी मिश्र, ज्ञानप्रकाश शुक्ल, प्रदीप सिंह, स्वामी जितेन्द्र तिवारी, आचार्य राजेश मिश्र, प्रकाशचंद्र मिश्र, सूबेदार सिंह चौहान, जयसिंह, शीतला प्रसाद द्विवेदी, सुनील त्रिपाठी, इं. सुनील पाण्डेय, महन्थ द्विवेदी, अनिल त्रिपाठी महेश, संतोष पाण्डेय, विपिन शुक्ल, सिंटू मिश्र, छोटे लाल सरोज, अभिनव शुक्ल, पप्पू तिवारी, त्रिभु तिवारी, मुरलीधर तिवारी, विभवभूषण शुक्ल, भुवनेश्वर शुक्ल, भूपेन्द्र काजू, अतुल शुक्ल, शीतला प्रसाद द्विवेदी, विजय प्रताप सिंह आदि रहे।








