जयन्त: रात में घर में घुसकर चाकूबाजी कर लूट करने वाले 03 शातिर लुटेरो को 24 घंटे के अन्दर #जयंत_पुलिस ने किया गिरफ्तार
#जयन्त: रात में घर में घुसकर चाकूबाजी कर लूट करने वाले 03 शातिर लुटेरो को 24 घंटे के अन्दर #जयंत_पुलिस ने किया गिरफ्तार पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता गुप्ता, जिला सिंगरौली के निर्देशन में व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री शिवकुमार वर्मा, जिला सिंगरौली, नगर पुलिस अधीक्षक पी०एस०परस्ते के मार्गदर्शन में एवं थाना प्रभारी विन्ध्यनगर श्रीमती अर्चना द्विवेदी की सतत् निगरानी में चौकी प्रभारी जयंत श्री अभिषेक पाण्डेय एवं उनकी टीम द्वारा 24 घंटे के अन्दर मारपीट कर लूट करने वाले आरोपियों को किया गिरफ्तार । संक्षिप्त विवरण - सकरी पुलिया जयंत निवासी सदानंद द्वारा दिनांक 13. 07 2024 को चौकी उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 12.07.2024 को खाना खाकर सो गया था, रात करीब 12.30 बजे दो लड़के मुंह पर कपडा बांधकर आये और मेरे साथ मारपीट करने लगे, दोनो लड़के हाथ में चाकू लिये थे, तथा पैसे मॉगने लगे एवं पैसे न देने पर मुझे जान से मारने की धमकी देने लगे तब मैं अपनी जान बचाने के लिए बक्सा में रखा करीब 40000 /- रूपये निकालकर दे दिया फिर तीनो लोग मुझे कमरे में हाथ पैर बांधकर बाहर से दरवाजा बंद कर पैसा और मोबाइल लेकर भाग गये है। आरोपियों के पता तलाश हेतु एक टीम गठित कर रवाना किया गया, जो सूचना मिली थी कि तीनो लोगो को चंदौली दारू मट्ठी की तरफ जाते देखा गया है, तब सूचना की तसदीक हेतु चंदौली दारू भट्टी की तरफ टीम के साथ रवाना हुआ जो चंदौली दारू भट्ठी के पास में झाडियों में बैठे पाये गये, जो पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किये जिन्हे घेराबंदी कर पकडा जिनसे उनका नाम पता पूछा गया जो अपना नाम प्रकाश साकेत उर्फ ददू पिता राजेन्द्र साकेत उम्र 20 वर्ष निवासी प्रेमनगर जैतपुर चौकी जयंत थाना विन्ध्यनगर जिला सिगरौली (म०प्र०) मो० परवेज पिता मो० आजाद उम्र 21 वर्ष निवासी चर्च बस्ती के पास जयंत थाना विन्ध्यनगर जिला सिंगरौली (म०प्र०) सोनू कुमार सिंह पिता रामसुन्दर सिंह उम्र-20 वर्ष निवासी दुधमनिया थाना चितरंगी हाल-जैतपुर किराये का मकान चौकी जयंत थाना विन्ध्यनगर जिला सिंगरौली (म०प्र०) का होना बताये, तसदीक हेतु चौकी लेकर आये, पूछ-ताछ किये जाने पर तीनों आरोपियों ने घटना करना स्वीकार किया तथा तीनो आरोपियों का कथन लिये गये। जो अपने कथन में घटना में प्रयुक्त आलाजरब, सामाग्री एवं नगदी रूपये, को अपने-अपने घर से निकालकर बरामद कर आरोपीगणो के विरूद्ध अपराध घटित करना प्रमाणित पाये जाने पर गिरफ्तार किया गया है। सराहनीय भूमिका - चौकी प्रभारी जयंत उनि अभिषेक पाण्डेय, सउनि अशोक शर्मा, सउनि श्यामबिहारी द्विवेदी, उत्तम सिंह, रवि गोस्वामी, प्र०आर०-विष्णु रावत, सतीश मिश्रा, बीरेन्द्र पटेल, सुनील मिश्रा, भूपेन्द्र सिंह, आर० महेश पटेल, अशोक यादव, सुरेन्द्र यादव, दीपक यादव, जीवन सिह, सै० कुन्जबिहारी सिंह की सराहनीय भूमिका रही है।
ग्राम गोड़ा में उमड़ा आस्था का सैलाब: विश्व हिंदू परिषद–बजरंग दल की विशाल ‘सतनाम सद्भाव पदयात्रा’, धर्मगुरुओं का पुष्पवर्षा से भव्य स्वागत, गूंजा हिंदू एकता का संदेश
21/02/2026
डिप्टी कलेक्टर के 50% पद प्रमोशन से पाएंगे तहसीलदार
21/02/2026
*सरायपाली: जंगलबेड़ा सोलर प्लांट के विरोध में उग्र हुआ आंदोलन, कांग्रेस नेताओं ने दिया समर्थन**
21/02/2026
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी कुंभ मेला-2027 की तैयारियों की समीक्षा हेतु हरिद्वार पहुंचे।
21/02/2026
पुलिस बनाम खनिज विभाग किसकी जांच सही
21/02/2026
डिजिटल पेमेंट-फोन पे ने अपने उपभोक्ताओं के लिए एक खास फीचर को लाॅच किया है
21/02/2026
गॅस सिलिंडर वेळेत द्या, ग्राहकांच्या समस्या त्वरित सोडवा – जिल्हा पुरवठा अधिकारी हेमा बढे
21/02/2026
जिलाधिकारी ने चमाचम सड़क सफाई अभियान को सफल बनाने के लिए सभी जनपद वासियों से की है सहयोग की अपील
21/02/2026
अंबाला शहर कपड़ा मार्केट में रेमंड्स होलसेल की दुकान में लगी भयंकर आग
21/02/2026
एक लाख 81हजार से अधिक किसानों ने समर्थन मूल्य पर गेहूँ उपार्जन के लिए कराया पंजीयन – मंत्री राजपूत
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!