
छत्तीसगढ़/कोरबा ब्यूरो: ग्राम पंचायत कुरूडीह जनपद पंचायत कोरबा जिला कोरबा के अंतर्गत आता है जिसमें जय मां लक्ष्मी महिला स्व सहायता समूह ग्राम पंचायत कुरूडीह द्वारा उचित मूल्य की दुकान का संचालन अपने मनमानी तरीके से किया जा रहा है I

ग्रामीणों ने बताया कि उक्त समूह द्वारा हमारे ग्राम पंचायत की उचित मूल्य दुकान क्रमांक 552001063 संचालन कर रही है जो कि उक्त समूह वितरण द्वारा गरीबों को सही समय पर राशन मुहैया नहीं कर रही है एवं एक माह में दो से तीन दिन ही सरकारी राशन दुकान को खोला जाता है आज 16 जुलाई 2024 समय 15 दिन बीत जाने के बावजूद भी राशन वितरण नहीं किया जा रहा आपको बता दें कि गांव के अधिकतम 35 से 40 परसेंट लोगों का फिंगरप्रिंट ले लिया गया लेकिन उनको अभी तक चावल वितरण नहीं किया गया ऐसा लग रहा है कि जितने लोगों का अंगूठा लगाया हुआ है फिंगरप्रिंट लिया गया है उनकी सभी के चावल को निकाल कर गबन कर जाने का मामला यहां नज़र आ रहा है क्योंकि ग्राम वासी तो यह सब में ध्यान नहीं देते हैं उनको मालूम नहीं रहता कि इस सबसे क्या चीज होता है यह सोचने वाली विषय है एवं जांच करने वाली विषय है प्रशासन इसकी जांच करें तो बेहतर हो सभी ग्रामीणों को सही समय पर पर उनका हक का चावल सही समय पर मुहैय्या कराया जाए I
शासन द्वारा हर माह 1 तारीख से 6 तारीख तक चावल उत्सव का एवं वितरण का कार्य किया जाता है इसके बावजूद भी ग्राम कुरुडीह में इसका उल्लंघन किया जा रहा है यह जांच का विषय है कि माह में आधा दिन गुजर जाने के बाद गरीबों को चावल मिलता है वह भी आधा अधूरा कभी चना नहीं मिलता कभी शक्कर नहीं मिलता और वितरक द्वारा चावल खत्म हो गया है बोलकर ग्रामीणों को भेज दिया जाता है I

यह सब जानते हुए भी गांव के पंच सरपंच मौन बैठे हुए हैं यह एक गंभीर समस्या है तथा जांच योग्य है अतः प्रशासन इसकी जांच कराए ताकी हर माह गरीबों को चावल सही समय में मिल सके I











