A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा खबरप्रताप गढ़

राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री समेत दिग्गजों व मंत्रियों ने दी प्रमोद को जन्मदिन की शुभकामनाएं

राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री समेत दिग्गजों व मंत्रियों ने दी प्रमोद को जन्मदिन की शुभकामनाएं

लालगंज, प्रतापगढ़। राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी को जन्मदिन पर राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री समेत दिग्गजों की भी बधाईयां मिली। राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने प्रमोद तिवारी को जन्मदिन पर बधाई संदेश में राष्ट्रीय निर्माण में उनके योगदान को लेकर शुभकामनाएं दी। वहीं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी को जन्मदिन पर बधाई संदेश में अमृत काल के दौर में राष्ट्र के समृद्धिशाली भविष्य निर्माण में प्रखर भूमिका के साथ योगदान जारी रखने को लेकर शुभकामनाएं दी। उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ में अपने बधाई संदेश में राज्यसभा में प्रमोद तिवारी के शालीन वक्तव्यों को संसदीय गरिमा के लिये प्रेरणादायक कहा है। लोकसभा के स्पीकर ओम बिरला ने भी टवीट कर प्रमोद तिवारी को जन्मदिन को लेकर शुभकामना जतायी। वहीं केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी सांसद प्रमोद तिवारी को फोन कर अपनी शुभकामनाएं दी। कई केन्द्रीय मंत्रियों के साथ कांग्रेस संसदीय दल के अध्यक्ष सोनिया गांधी, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे व राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने भी प्रमोद तिवारी को जन्मदिन पर अपनी शुभकामनाएं सौंपी। राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री समेत कई केन्द्रीय मंत्रियों व सियासी दिग्गजों की प्रमोद तिवारी को मिली जन्मदिन की बधाईयां की जानकारी कैम्प कार्यालय में जन्मदिन के जश्न में उत्साहित कांग्रेसियों को मिली तो उनके चेहरे खिल उठे। यह जानकारी मीडिया प्रभारी ज्ञानप्रकाश शुक्ल ने दी है।

Back to top button
error: Content is protected !!