A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा खबरप्रताप गढ़

भगवान शिव की भव्य प्रतिमा से बाबा घुइसरनाथ जी को सर्वश्रेष्ठ पर्यटन नगरी की भव्यता को मिलेगी शक्ति- प्रमोद तिवारी

विधायक आराधना मिश्रा मोना ने बाबा धाम के अदभुत सौन्दर्य को रामपुर खास के समग्र विकास के संकल्पों की बताया ऊर्जा

भगवान शिव की भव्य प्रतिमा से बाबा घुइसरनाथ जी को सर्वश्रेष्ठ पर्यटन नगरी की भव्यता को मिलेगी शक्ति- प्रमोद तिवारी।

बाबा घुइसरनाथ धाम में सई की जलधारा में विराजे देवाधिदेव महादेव, चमका मन्दिर का शिखर सौन्दर्य

IMG 20240719 WA0010बाबा धाम में सई के मध्य भगवान शिव की प्रतिमा का अनावरण करते राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी व विधायक आराधना मिश्रा

IMG 20240719 WA0011बाबा घुइसरनाथ जी धाम में धार्मिक परियोजना का लोकार्पण करते सांसद प्रमोद तिवारी व विधायक मोना

IMG 20240719 WA0014 1जनसभा को संबोधित करते सांसद प्रमोद तिवारी साथ में विधायक मोना

लालगंज, प्रतापगढ़। बाबा घुइसरनाथ धाम में शुक्रवार को शुभ मुहूर्त में राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी तथा क्षेत्रीय विधायक एवं कांग्रेस विधानमण्डल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना ने आदिगंगा सई की जलधारा के मध्य भगवान शिव की भव्य प्रतिमा का अनावरण किया। संगमरमर की खूबसूरती में तराशे गये महादेव की यह प्रतिमा पन्द्रह टन के वजन के साथ पन्द्रह फिट ऊँची समर्पित देख श्रद्धालु मगन हो उठे। वहीं सांसद प्रमोद तिवारी व विधायक मोना ने सई तट पर विराजे भगवान शिव की प्रतिमा स्थली के तटवर्ती छोर से लेकर मंदिर गर्भगृह तक मंत्रमुग्ध श्रद्धालु पुष्पवर्षा के बीच शिव आराधना में रमे दिखे। शंख ध्वनि व घण्टो तथा ढ़ोलक की भक्तिमयी थाप के बीच पौराणिक बाबा घुइसरनाथ जी के मंदिर के शिखर सौन्दर्यीकरण की भी श्रद्धालुओं को अनुपम भेंट सौंपी। प्रमोद तिवारी एवं आराधना मिश्रा मोना के पर्यटन नगरी बाबा धाम में भगवान शिव की अलौकिक प्रतिमा और शिखर सौन्दर्यीकरण का लोकार्पण हुआ तो पूरी की पूरी बाबा नगरी में आस्था की धारा भक्ति की धारा में प्रवहमान हो उठी। शिखर सौन्दर्यीकरण के आध्यात्मिक उत्सव में बाबा धाम पहुंचते ही सांसद प्रमोद तिवारी तथा विधायक मोना ने देवाधिदेव महादेव को दण्डवत प्रणाम करते हुए मत्था टेका। हर हर महादेव तथा बोल बम के जयघोष के बीच श्रद्धालुओं में राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी तथा विधायक आराधना मिश्रा मोना के हर की पैड़ी के स्वरूप में बाबा धाम में भगवान भोलेनाथ को विराजमान करने के निजी प्रयास की चहुंओर सराहना भी हुई दिखी। कार्यक्रम में बाबा धाम में चारों तरफ से उमड़े श्रद्धालुओं के समागम में खासकर प्रमोद तिवारी तथा आराधना मिश्रा मोना के सई के मध्य यह भव्य शिव प्रतिमा निजी संकल्पों से विराजमान होने की सुखद चर्चा देखी सुनी गयी। अनावरण कार्यक्रम को लेकर हुई जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी ने कहा कि सर्वश्रेष्ठ पर्यटन नगरी के उनके पावन संकल्प के तहत बाबा धाम आस्था के दीप से सदैव जगमग होती रहेगी। उन्होनें कहा कि पवित्र सई की जल धारा में भगवान शिव के विराजमान होने से बाबा धाम में आज सभी देवी-देवताओं का भी रामपुर खास के विकास को लेकर आशीर्वाद और मजबूत हुआ है। उन्होने कहा कि क्षेत्रीय विधायक आराधना मिश्रा मोना की इस अभिनव सोच से बाबा धाम में सई के मध्य भगवान शिव की प्रतिमा आस्था और श्रद्धा को निरन्तरता प्रदान करने में भव्यता का सुमंगल है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए क्षेत्रीय विधायक एवं कांग्रेस विधानमण्डल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना ने कहा कि सई के मध्य भगवान शिव का आशीर्वाद तथा शिखर सौन्दर्यीकरण से बाबा धाम को दिव्यता और भव्यता अब चहुंओर सुगन्धित हो उठी है। उन्होनें कहा कि बाबा धाम में श्रद्धा और उत्साह का वातावरण सदैव रामपुर खास के चतुर्दिक विकास की ऊर्जा प्रदान किया करता है। उन्होनें कहा कि रामपुर खास को एकता के सूत्र में मजबूत भविष्य प्रदान करते हुए वह क्षेत्र के बहुआयामी विकास तथा बाबा धाम के अग्रेतर सौन्दर्यीकरण के लिए अपने आदर्श पिता प्रमोद तिवारी एवं क्षेत्रवासियों से सदैव प्रेरणा लेती रहेगी। कार्यक्रम का संयोजन ब्लाक प्रमुख अशोक सिंह बबलू व प्रतिनिधि भगवती प्रसाद तिवारी ने किया। संचालन मीडिया प्रभारी ज्ञानप्रकाश शुक्ल द्वारा हुआ। इस मौके पर मंदिर के महन्त मयंक भाल गिरि, लालगंज प्रमुख इं. अमित प्रताप सिंह पंकज, चेयरपर्सन प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी, आशीष उपाध्याय, दृगपाल यादव, केडी मिश्र, डॉ. अमिताभ शुक्ल, लल्लन सिंह, रिंकू सिंह परिहार, अरविंद सिंह, अशोकधर द्विवेदी, रामकृपाल पासी, अखिलेश मिश्र, उदयशंकर दुबे, संतोष पाण्डेय, इरफान, आदि रहे।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!