A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरमहाराष्ट्रमौसम

नागपुर

नागपुर शहर मे आज शनिवार की सुबह से जमकर बारिश शुरू हुई। ज्ञात हो कि मौसम विभाग ने नागपुर सहित विदर्भ के कई जिलो के लिए अलर्ट जारी किया था। तेज बारिश गरज चमक हवा के साथ बारिश होने की चेतावनी दी थी। मौसमविभाग की जानकारी अनुसार आज शनिवार की सुबह से शहर मे बारिश होने लगी। बारिश के कारण शहर की सड़के जलमग्न दिखाई देने लगी। शहर के कई जगहो पर घरो मे पानी घुसने की खबरे है। सुबह से लगातार हो रही बारिश के कारण जिला प्रशासन ने सभी शासकीय एवं गैर शासकीय स्कूलो मे अवकाश देने की घोषणा की है। आज सुबह से लगातार पानी गिरने की वजह से बच्चो का स्कूल पहुंच पाना कठिन लग रहा था। नागपुर सहित विदर्भ के कई जिलो मे भी जोरदार बारिश की खबरे है। आज की बारिश से लोगो को उमस से राहत भी मिल रही है। समाचार लिखे जाने तक बारिश जारी है।

अनंतपद्मनाभ

D Anant Padamnabh, village- kanhari, Bpo-Gorakhpur, Teh-Pendra Road,Gaurella, Distt- gpm , Chhattisgarh, 495117,
Back to top button
error: Content is protected !!