?php echo do_shortcode('[t4b-ticker]'); ?
A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरमध्यप्रदेश

टेक्स वसूल करने शहर मे निकली निगम की टीम अमले

बगैर टेक्स वसूले लौटी निगम की टीम

Faisal samroz,BURHANPUR Mp,7869340300

Screenshot 20240720 111008 WhatsApp

बुरहानपुर म.प्र । शहर मे नगर निगम की टीम का जमकर विरोध होरहा है स्थानीय लोग निगम का विरोध कर रहे है गुरुवार को न्यामतपुरा मे भी जल का टेक्स वसूल करने गये निगम के अमले का विरोध हुआ ।
ऐसे ही मामला शुक्रवार नागझिरी वार्ड मे भी देखने को मिला जहा नगर निगम की टीम का जमकर विरोध हुआ स्थानीय लोगों ने कांग्रेस प्रवक्ता शेख रुस्तम के साथ मिलकर निगम के अमले का विरोध किया। नगर निगम की टीम नल कनेक्शन काटने के लिए शहर में निकली हुई है। नगर निगम इस वक्त लोगों पर बकाया टैक्स के चलते नल कनेक्शन काटने का काम कर रही है। जिससे लोग जिससे लोगों को पानी नहीं मिल पा रहा है और लोग परेशान हो रहे हैं स्थानीय लोगों ने कहां की वह टैक्स देने के लिए तैयार है लेकिन उन्हें समय दिया जाना चाहिए और एक मुश्त रकम देने में वह असमर्थ है इसीलिए वह किस्तों में बकाया टैक्स का भुगतान करने के लिए तैयार है। स्थानी लोगों के विरोध के चलते नगर निगम की टीम को खाली हाथ लौटना पड़ा। नागझिरी स्थित पीपलघाट के लोग लोगों ने बताया कि तीन दिनों से यहां पर जलापूर्ति बंद करके रखी गई है जिससे लोगों को नदी से या अन्य वार्डो से जाकर पानी लाना पड़ रहा है।

FB IMG 1721460513468

कांग्रेस प्रवक्ता शेख रुस्तम ने कहा की नगर निगम को टैक्स वसूली के लिए लोगों को समय देना चाहिए और इस तरह से टैक्स की वसूली की जाएगी तो लोगों को परेशानी होगी ।लेकिन ऐसा हरगिज नहीं होना चाहिए कि टैक्स नहीं तो पानी नहीं ।नगर निगम के इस अभियान का कांग्रेस पार्टी विरोध करती है और जबरिया नल कनेक्शन काटने का काम बंद नहीं किया गया तो कांग्रेस पार्टी आंदोलन करेगी।

Back to top button
error: Content is protected !!