A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबर

राजोद लाबरिया मंडल की कार्यशाला सम्पन्न

राजोद लाबरिया मंडल की कार्य योजना को लेकर कार

 

जिला ब्युरो गोपाल मारु रावडिया की रिपोर्ट

धार जिले की सरदारपुर तहसील में भाजपा राजोद लाबरिया मंडल की कार्यशाला शनिवार को लाबरिया में संपन्न हुई। कार्यशाला में विधानसभा प्रभारी नरेश राजपुरोहित, पूर्व विधायक वेलसिंह भूरिया, भाजपा जिला मंत्री दीपक फेमस, जिला पंचायत सदस्य जगदीश भाभर, भाजपा जिला मंत्री जमना भुरिया, भाजपा लाबरिया राजोद मंडल अध्यक्ष मुकेश शर्मा , जनपद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि राजेंद्रसिंह कालुबना , पूर्व मंडल अध्यक्ष रामेश्वर चौधरी आदि अतिथि मंचासीन थे। सभी अतिथियों ने सर्वप्रथम भारत माता , पितृ पुरुष श्यामाप्रसाद मुखर्जी , दीनदयाल उपाध्याय के चित्र का पूजन अर्चन , माल्यार्पण कर विधिवत कार्यशाला का शुभारंभ किया तत्पश्चात अतिथियों ने योजनाओं की जानकारी देते हुए केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। स्वागत भाषण मंडल अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने दिया। कार्यशाला में राजेश धाकड़ द्वारा राजनीतिक प्रस्ताव का वाचन किया गया प्रस्ताव का अनुमोदन राजू खिंची द्वारा किया गया सदन में सभी कार्यकर्ताओं द्वारा ओम की ध्वनि के साथ प्रस्ताव पारित किया गया। कार्यशाला को जिला पंचायत सदस्य जगदीश भाभर , जनपद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि राजेंद्रसिंह कालूबना , पूर्व मंडल अध्यक्ष रामेश्वर चौधरी ने भी संबोधित किया। भाजपा जिला मंत्री दीपक फेमस ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्पों को पूर्ण करने के लिए संकल्पित होकर कार्य करना है। एक पेड़ मां के नाम अंतर्गत हमे भी अपने क्षेत्र में बड़ी संख्या में पौधारोपण करना है। कार्यशाला को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता नरेश राजपुरोहित ने कहा कि हमारे निष्ठावान कार्यकर्ताओं के मेहनत के बल पर हम लोकसभा चुनाव जीते है। हमारी सरकार बहुत अच्छे कार्य कर रही है। जनप्रतिनिधि जनता के बीच रहकर जनता के कार्य करे जनता और कार्यकर्ताओ को जनप्रतिनिधि से अपेक्षा रहती है। हम सभी को मिलकर हमारी सरकार की योजनाओं को धरातल पर ले जाना है। कार्यशाला में उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक वेलसिंह भूरिया ने कहा कि भाजपा राष्ट्रीय विचारधारा वाली पार्टी है। कार्यकर्ताओ की मेहनत के बल पर ही आज देश प्रदेश में भाजपा की सरकार है। हमे एक पेड़ मां के नाम के तहत अधिक से अधिक संख्या में पौधारोपण करना है। भाजपा मंडल अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने आगामी कार्यक्रमों हेतु प्रभारियों की सूची का वाचन किया। एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ताओं से संवाद किया। कार्यशाला का संचालन मधुसूदन बाहेती ने किया। आभार मयंक जायसवाल ने माना। उक्त जानकारी भाजपा मंडल मिडिया प्रभारी गोपाल रावडिया ने दी।

Back to top button
error: Content is protected !!