A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेमध्यप्रदेशसागर

मकरोनिया थाना में किया गया पौधारोपण

Screenshot 20240722 151933 Facebookसागर । वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज संवाददाता सुशील द्विवेदी।मकरोनिया को स्वच्छ बनाने और पर्यावरण मे संतुलन बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे समग्र स्वच्छता एवं पौधारोपण अभियान के अंतर्गत आज नगर पालिका परिषद मकरोनिया क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 17 (महात्मा गांधी वार्ड) मकरोनिया थाना में नरयावली _विधायक प्रदीप लारिया ने मंडल पदाधिकारियों एवं पार्षद गणों एवं जनप्रतिनिधियो के साथ “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत वृक्षारोपण किया।एवं प्रकृति को हरा भरा रखने का मकरोनिया को स्वच्छ रखने का संदेश दिया।विधायक लारिया ने कहा आप सभी अपने दिन की शुरुआत एक वृक्ष लगाकर जरूर करे आपको बड़े आनंद की प्राप्ति होगी।जब वही वृक्ष बड़ा होकर आपको छाया देगा।विधायक लारिया ने कहा प्रतिदिन की भांति आज भी वृक्षारोपण किया गया और यह वृक्षारोपण लगातार प्रत्येक वार्डो में जारी रहेगा।वृक्षारोपण के साथ-साथ वार्डों की निरंतर साफ सफाई की जा रही है।नाला नालियों को अच्छे तरीके से साफ किया जा रहा है,जिससे की वार्डो में जल भराव की स्थिति ना बने।इस अवसर पर मंडल पदाधिकारी गण,मकरोनिया नगर पालिकाअध्यक्ष मिहीलाल अहिरवार,पार्षद गण,पूर्व पार्षद गण,जन प्रतिनिधि गण,युवा मोर्चा पदाधिकारी गण सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!