A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेमध्यप्रदेशसागर

करंट की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत

खेत में दवा डालने की मशीन कर रहा था चार्ज

सागर। वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज संवाददाता सुशील द्विवेदी। सुरखी थाना क्षेत्र के ग्राम सापट में करंट की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा बनाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा। पुलिस ने मर्ग के कायम कर मामला जांच में लिया है। जानकारी के अनुसार संतोष पिता तुलसीराम उम्र 45साल निवासी सपाट अपने खेत पर फसल में दवाई डालने वाली मशीन को चार्ज में लग रहा था। मशीन चार्ज में लगाते समय अचानक संतोष को करंट लग गया। जिससे वह जमीन पर गिर कर बेहोश हो गया। घटना अधिक आसपास मौजूद परिवार वाले मौके पर पहुंचे अचेत अवस्था में संतोष को जिला अस्पताल लाया गया। डॉक्टर ने चेकअप करने के बाद संतोष को मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार वालों को सौंप दिया गया। पुलिस मर्ग कायम कर घटना के कारणो की जांच कर रही है।Screenshot 20240722 153642 Dainik Bhaskar

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!