A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबर

शेखपुरा के बाबा कामेश्वर नाथ मंदिर में पहली सोमवारी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़।

*शेखपुरा। बाबा कामेश्वर नाथ। श्रावण मास।
* शेखपुरा: शेखपुरा जिले के ऐतिहासिक महाभारत कालीन गिरहिंडा पहाड़ की चोटी पर अवस्थित श्री बाबा कामेश्वर नाथ मंदिर के शिवलिंग तथा कुसेढी स्थित बाबा पच बदन धाम मैं सुबह से भक्तों और श्रद्धालुओं की भीड़ देखी गई। मंदिर प्रबंधन समिति द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा के ख्याल से पूरी व्यवस्था की गई है। मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है।
आपको बताते चले की कहा जाता है कि अज्ञातवास के दौरान महाबली भीम ने अपनी पत्नी हिडिंबा के साथ शेखपुरा शहर के गिरहिंडा पहाड़ के ऊपर शिवलिंग की स्थापना की थी। महाभारत कालीन से इस शिवलिंग की महता इलाके में काफी दूर-दूर तक फैली है। नगर परिषद से पूरा द्वारा एक सप्ताह से खराब पड़े पेयजल आपूर्ति केंद्र में जले बिजली मोटर को बदल गया है। जिला प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं की सुरक्षा के मध्य नजर पहाड़ पर दो मजिस्ट्रेटरों के नेतृत्व में 12 पुलिस वालों की तैनाती पूरे एक माह के लिए कर दी गई है।
आपको बताते चले कि इससे पहले श्रावण मास का शुभारंभ बजरंग दल के माध्यम से गिरहिंदा पहाड़ के ऊपर 500 छायादार वृक्षों के पौधे लगाकर किया गया है। आज की भीड़ में महिलाओं की संख्या ज्यादा देखी गई है।
* दरअसल इस पूरे माह बड़ी संख्या में लोग जलवी सी के लिए निकटवर्ती लखीसराय जिला से अवस्थित अशोक धाम, देवघर स्थित बाबा धाम, बनारस के काशी धाम भी रवाना हुए हैं. बड़ी संख्या में कावड़िया पटना जिले के बाढ़ स्थित गंगा नदी से पैदल जल लाकर पांच बदन स्थान में जलाभिषेक करते हैं.
* आपको बताते चले कि भगवान शिव की आराधना और पूजा का यह माह इस साल सोमवार को ही समाप्त हो रहा है। इस साल सावन में कुल पांच सोमवारी है। इस सहयोग को जानकर विशेषबता रहे हैं। सावन की शुरुआत 22 जुलाई सोमवार से शुरू होने के बाद सोमवार 29 जुलाई, तीसरा सोमवार 5 अगस्त, चौथा सोमवार 12 अगस्त और अंतिम सोमवार 19 अगस्त को है।
यह भी पढ़ें : डायन का आरोप लगाकर महिला सहित चार को पीट कर किया जख्मी।

Back to top button
error: Content is protected !!