
*Topchanchi* : तोपचांची में जंगली हाथियों ने रविवार की रात करीब 12:30 बजे करमाटांड गांव में एक युवक ज्ञानचंद महतो को कुचल कर मार डाला. युवक का शिनाख्त ज्ञानचंद महतो के रुप में हुआ है
हाथियों का झुंड वाटर बोर्ड के समीप जंगल में जमा था. रात करीब 12 बजे हाथी पावापुर पंचायत के बरगोडा गांव में घुस गया. लेकिन ग्रामीणों ने मशाल व अन्य सामग्री के साथ उन्हें खदेड़ दिया. इसके बाद हाथियों का झुंड करमाटांड गांव में प्रवेश कर गया. हाथियों को देख ग्रामीणों ने मशाल जलाकर उन्हें खदेड़ने का प्रयास किया. इसी दौरान युवक ज्ञानचंद महतो बीच में आ गया, जिसे हाथियों ने कुचलकर मार डाला. ग्रामीणों ने बताया कि झुंड में करीब 30 हाथी और 4 बच्चे हैं. ज्ञात हो कि शनिवार की रात हाथियों ने चितरपुर पंचायत में जमकर तांडव मचाया था







