
भारी बारिश के कारण पुल के उपर पानी भर जाने से महाराष्ट्र तथा मध्यप्रदेश दोनो राज्यो के बीच अंतरराज्यीय सड़क मार्ग यातायात के लिए बंद कर दिया गया है। बावनथड़ी नदी के बपेरा पुल के ऊपर बाढ़ का पानी बह रहा है। जिससे महाराष्ट्र तथा मध्यप्रदेश दोनो राज्यो का संपर्क टूट गया है। जिले मे बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। नदियो नालो मे पानी उफान पर है। जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया है। नागरिको को मुशिकलो का सामना करना पड़ रहा रहा है। अनावश्यक यात्रा से बचने तथा बारिश से सावधान रहने की सलाह अधिकारीगण दे रहे है।




