अमरपुरा मोक्षधाम में लकड़ी का संकट, दानदाताओ से आग्रह
*शहर के सर्वधर्म मोक्षस्थल पर ट्रस्ट की बैठक हुई अनेक बिंदुओं पर चर्चा कर प्रस्ताव लिए गए
सुमेरपुर 24 जुलाई।
शहर की प्राचीन जवाई नदी किनारे स्थित अमरपुरा सेवा मंडल ट्रस्ट सुमेरपुर की एक आवश्यक बैठक संरक्षक व्योवृद्ध गणेश विश्वकर्मा ओर अध्यक्ष प्रकाश अग्रवाल की देखरेख में बुधवार को आयोजित हुई। जिसने स्थानीय मोक्ष स्थल पर शवदाह संस्कार के लिए सुखी लकड़ी के स्टॉक समाप्त हो जाने पर उत्पन संकट को लेकर उपस्थित ट्रस्ट मंडल सदस्यों ने चर्चा कर अनेक प्रस्ताव पारित किए। सचिव संपत मेवाड़ा ने बताया कि इस दौरान सदस्यों ने यह अनुभव किया कि शव के अंतिम दाह संस्कार के दौरान आवश्यकता से अधिक लकड़ी को ले जाने ओर इस्तेमाल के बाद अनुपयोगी लकड़ी को वापस गौदाम में सुरक्षित नही रखने एवं संबंधित लकड़ी को उपेक्षित रखने के मामले को लेकर निराशा जताते हुए । इस प्रसंग पर आग्रह का प्रस्ताव रखा की भविष्य में जो भी परिवार अपने परिजन के अंतिम संस्कार में यहां आवे तो वे लकड़ी की सार संभाल कर उसे सुरक्षित करवाने में योगदान देवे। सुखी लकड़ी को एकत्रित करने के संदर्भ में अशोक सुथार ने प्रस्ताव रखा कि आदिवासी बेल्ट से जुड़े नागरिक एक ट्रॉली जिसमे 35 किवंटल लकड़ी आती है वह पंद्रह हजार में उपलब्ध करवा देते हैं। सदस्य लालचंद चंदेल ने बैठक में ही दो ट्रॉली लकड़ी अपनी तरफ से देने की घोषणा पर उनका आभार जताया। बैठक में सिक्योरिटी गार्ड प्रकाश कुमार वाल्मीकि ने बताया कि अनेक अमरपुरा के लॉकर में अनेक परिजन द्वारा अपने परिजन के पार्थिव फूल रखे हुए हैं, जिनमे कुछ तो महीनों ओर एक दो के तो एक वर्ष से भी ज्यादा हो गया है। जिन्हे विसर्जित के लिए संबंधित परिवार लेकर नही गए हैं। जिस पर सदस्यों ने इस अप्रिय प्रसंग को लेकर खेद जता कर संबंधित के परिजनो को फूल ले जाने के संदर्भ में सूचना मोबाइल द्वारा करने, शव के साथ लाने वाले पुष्प हार इत्यादि को संबंधित परिजनो द्वारा ही नदी में विसर्जन कराने, सुखी लकड़ी को खरीदने के लिए अशोक सुथार एवं दानदाताओ को प्रेरित करने के लिए सरंक्षक विश्वकर्मा ओर अध्यक्ष अग्रवाल को जिम्मेदारी सौंपी गई। वही मोक्षधाम के नीचे गंदे पानी की पाइप लाइन लगवाने और ढलान बनवाने के लिए नगर पालिका सुमेरपुर से कार्य करवाने के लिए पार्षद चताराराम मेघवाल को दायित्व दिए गए। बैठक में सदस्य सतपाल मेहरा, सूरजमल विश्वकर्मा,भीखाराम माली ने भी उपयोगी विचार रखे। इस अवसर पर अनेक अन्य रचनात्मक प्रस्ताव के को भी सर्व सम्मति से पारित किया गया। बैठक के दौरान उपस्थित सभी सदस्यो ने अमरपुरा सेवा मंडल परिसर, लकड़ी के पांचों गोदाम, शव दाह स्थल का अवलोकन कर यहां और गेट पर आवश्यक सूचना, सरंक्षण चेतावनी आदि को अंकित करवाने की हिदायत गार्ड को दी गई।