
न अवैध थेरेपी सेंटर पर मुकदमे का आदेश
अलीगढ़ । धौर्रा इलाके का कथित शेरवानी फिजियोथेरेपी सेंटर ( एसएस हरबल थेरेपी सेंटर ) पर कार्रवाई तय हो गई है । स्वास्थ्य विभाग की सेंटर को अवैध पाए जाने संबंधी जांच रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज किए जाने के निर्देश जारी हो गए हैं । देर रात निर्देश थाने पहुंच गए । पुलिस स्तर से मुकदमा दर्ज किए जाने की तैयारी की जा रही थी । फिरोजाबाद के पूर्व विधायक शिव सिंह चक के बेटे सुमित को कुछ समय पहले चोट लगी थी । वह कथित शेरवानी फिजियोथेरेपी सेंटर में उपचार कराने आया था । इलाज के दौरान उसे पैरालिसिस हो गया था । उसका आगरा में उपचार चल रहा है । इधर , पूर्व विधायक की शिकायत पर स्वास्थ्य टीम ने जांच कर इसे अवैध करार दिया । इसी रिपोर्ट के आधार पर डीएम – एसएसपी स्तर से इस मामले में मुकदमे के निर्देश दिए हैं । देर रात क्वार्सी में मुकदमे की तैयारी हो रही थी ।








