A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबर

नाग पंचमी को लेकर बरबीघा के बाजारों में, आम और कटहल की भरमार, आम और कटहल की बिक्री बढ़ी।

बरबीघा,। नाग पंचमी का त्यौहार।
बरबीघा खबर : नाग पंचमी का त्यौहार दिन शुक्रवार को मनाया जाना है. इसको लेकर बरबीघा के मंदिरों में तीन दिनों से आम और कटहल का बाजारों में भरमार लगा हुआ है. इस त्यौहार को लेकरबरबीघा बाजार में 20 ट्रक जहां आम उतारे गए हैं वहीं इतने ही ट्रक कटहल भी बेची जा रही है। नाग पंचमी पर्व के नाम पर डिमांड बढ़ जाने के कारण विभिन्न तरह के जंगली व कच्चे आमों को व्यापारी लाकर इसे कॉर्बेट और एक विशेष प्रकार के केमिकल छिड़क कर बड़े पैमाने पर पका कर धड़ल्ले से बाजारों में बिक्री कर रहे हैं। जो बताया जाता है कि स्वास्थ्य कृषि कौन से जानलेवा साबित हो सकता है। इसी तरह से कच्चा कटहल को जमीन पर पटक कर उसे गुलगुला कर दिया जाता है।
* आपको बताते चले की जिसे खरीदारों को दावे जाने पर पका हुआ कटहल जैसा प्रतीत होता है और क्रेता ठगी का शिकार हो जाते हैं। जब खाने के लिए क्रेता कटहल फाड़ते हैं तो कटहल कच्चा निकलता है। इसके बाद दुकानदारों को कोशने के अलावा कोई और दूसरा चारा नहीं होता है। वही बात करें आम की तो आम पर कारपेट से बड़े पैमाने पर बोर में फैला कर कटहल पकाया जाता है। प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी आम और कटहल खाने के बाद लोग पेट संबंधी विभिन्न तरह के बीमारियों के शिकार हो जाते हैं। फिर भी त्यौहार को लेकर इसकी खरीदारी से लोग बाज नहीं आते हैं। यही वजह है कि इस त्यौहार में सभी तरह के घटिया और जंगली आम भी खपत हो जाता है। तथा दुकानदारों की चांदी हो जाती है।
यह भी पढ़ें : बड़े भाई ने छोटे भाई को पीट-पीट कर किया घायल…
नाग पंचमी की ढेर सारी शुभकामनाएं एवं बधाई

Back to top button
error: Content is protected !!