A2Z सभी खबर सभी जिले की

सारसी निवासी 35 वर्षीय व्यक्ति ने गटका जहरीला पदार्थ, उपचार के दौरान नीमच के निजी चिकित्सालय में मौत, मर्ग कायम कर जांच में जुटी पुलिस

नीमच। जिले के मनासा थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम सारसी में अज्ञात कारणो के चलते एक 35 वर्षीय व्यक्ति ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया जिसकी गुरुवार को नीमच के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत गई।

जानकारी अनुसार सारसी निवासी शिवा पिता रामसिंह रावत ने बुधवार सुबह अज्ञात कारणो के चलते जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया ।जिसे परिजन गंभीर हालत में उपचार के लिए मनासा शासकीय अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां गंभीर हालत को देखते हुए नीमच रेफर कर दिया। जिसकी गुरुवार सुबह नीमच के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान उक्त व्यक्ति की मौत हो गई ।मृतक व्यक्ति के परिजन गुरुवार दोपहर पोस्टमार्टम के लिए मनासा शासकीय अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। वही मनासा पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले में जांच शुरू कर दी है।

Back to top button
error: Content is protected !!