ताज़ा खबर

गया, शेरघाटी में दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक के सी एस पी से 40, 000लूट की घटना कारित् की गई।

आज दिनांक-25.07.2024 को थानाध्यक्ष शेरघाटी थाना को सूचना प्राप्त हुई कि कुछ अज्ञात अपराधियों द्वारा डाकबंगला के पास दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक के सी0एस0पी0 से 40,000/- रूपये लूट की घटना कारित की गई है।

उक्त सूचना से वरीय पदाधिकारी को अवगत कराते हुए शेरघाटी थानाध्यक्ष, थाना के अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं सशस्त्र बल के साथ तत्क्षण घटनास्थल पर पहुॅचकर घटनास्थल का निरीक्षण किये तथा आसपास में लगे सी0सी0टी0वी0 कैमरा का अवलोकन किया गया है।

वरीय पुलिस अधीक्षक, गया के द्वारा इस कांड में काफी गंभीरता से लेते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, शेरघाटी-01 को घटनास्थल का निरीक्षण करने के लिए निर्देशित करते हुए इनके नेतृत्व में उक्त घटना में संलिप्त अपराधकर्मियों की गिरफ्तारी हेतु एक विशेष टीम का गठन किया गया है। जिसमें शेरघाटी थानाध्यक्ष, शेरघाटी थाना के अन्य पुलिस पदाधिकारी/कर्मी एवं तकनीकी शाखा, गया के पुलिस पदाधिकारी/कर्मी को शामिल किया गया।

उक्त टीम के द्वारा कांड में संलिप्त अपराकर्मियों की गिरफ्तारी हेतु लगातार छापामारी की जा रही है। जल्द ही इस कांड में संलिप्त अपराधकर्मियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा। इस संबंध में शेरघाटी थाना द्वारा कांड दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।

त्रिलोकी नाथ डिस्ट्रिक्ट डिवीजन हेड गया

वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज गया,

Back to top button
error: Content is protected !!