
निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर आज
लालगंज, प्रतापगढ़। नगर के संगम चौराहे के समीप आर्यावर्त आई हास्पिटल में आज शनिवार को निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया है। शिविर का शुभारंभ राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी दिन में दो बजे करेंगे। यह जानकारी संयोजक डा. धर्मेन्द्र सिंह ने दी है।








