A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा खबरप्रताप गढ़

विवाहिता की मौत पर पति समेत तीन पर दहेज हत्या का केस

विवाहिता की मौत पर पति समेत तीन पर दहेज हत्या का केस

लालगंज, प्रतापगढ़। उदयपुर पुलिस ने फांसी के फंदे से विवाहिता की मौत की घटना को लेकर ससुरालीजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मृतका की मां संगवाईन पत्नी रामबहादुर निवासिनी चिरौंजी का पुरवा बरौली लालगंज ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर उसकी बेटी तीस वर्षीया पूनम सरोज को बीते बुधवार की दोपहर ससुरालीजनों ने मार डाला। एसओ राधेबाबू का कहना है कि मृतका की मां की तहरीर पर पति विशोक सरोज, जेठ अशोक, जेठानी निवासीगण लखापुर चाहिन के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।

Back to top button
error: Content is protected !!