A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबर

बाढ़ राहत सामग्री नहीं मिलने के विरोध में ग्रामीणों का धरना

पीलीभीत। बीसलपुर के गांव रंपुरा रना के काफी लोगों ने बाढ़ राहत सामग्री न मिलने के विरोध में शुक्रवार को तहसील परिसर में राजस्व विभाग के विरोध में धरना दिया।
गांव रंपुरा रना के काफी लोग शुक्रवार को तहसील परिसर पहुंचे और राजस्व विभाग के विरोध मे धरने पर बैठ गए। इन लोगों का कहना था कि बाढ़ में उन लोगों का काफी ज्यादा नुकसान हुआ है। राजस्व विभाग के कर्मचारियों ने उनके गांव में बाढ़ से हुए नुकसान का सर्वे तो करा लिया है, लेकिन एक भी पीडि़त को अब तक राहत सामग्री नहीं दी गई है।
उन लोगों को पिछले एक सप्ताह से तहसील कार्यालय बुलाया जा रहा है, लेकिन बाद में खाली हाथ लौटा दिया जाता है। शुक्रवार को धरने के दौरान शाम पांच बजे तक कोई भी राजस्व अथवा प्रशासन का अधिकारी नही पहुंचा, जिसके बाद अपने घर लौट गए। ग्रामीणों का कहना था कि जब तक उन्हें राहत सामग्री और मुआवजा नही मिलेगा, तब तक वे लोग रोजाना तहसील परिसर में राजस्व विभाग के विरोध में धरना देंगे। इस दौरान कुछ ग्रामीणों का आरोप था कि राजस्व विभाग के अधिकारी मुआवजा धनराशि हड़प चुके हैं।

धरना देने वालों में रामऔतार, रणवीर, ब्रजेश, रंजीत, कप्तान, मुकेश, वीरेश, श्यामपाल, झनकार, राजवीर, रामकृष्ण, ओमकार सुरेश, विजय प्रताप, नेमपाल, सतेंद्र, रामपाल और प्रदीप सिंह समेत काफी ग्रामीण मौजूद रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!