
मांगों को लेकर संविदा स्वास्थ्यकर्मियों ने किया विरोध प्रदर्शन
लालगंज सीएचसी में मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन करते संविदा स्वास्थ्यकर्मी
लालगंज, प्रतापगढ़। विभिन्न मांगों को लेकर संविदा स्वास्थ्यकर्मियों ने शुक्रवार को विरोध प्रदर्शन किया। उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष बृजेश बहादुर सिंह व ब्लाक अध्यक्ष असहदउल्ला के संयुक्त नेतृत्व में स्वास्थ्य संविदा कर्मचारियों ने मांगों को लेकर लालगंज सीएचसी पर विरोध प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष बृजेश ने बताया कि वेतन विसंगतियों को दूर करने, वेतन वृद्धि करने, बोनस प्रदान किये जाने, रिक्त पदों पर स्थानांतरण करने समेत संघ की दस मांगें हैं। जिन पर सरकार उदासीन बनी हुई है। उन्होनें कहा कि मांगों के पूरा न होने पर स्वास्थ्य संविदा कर्मचारी संघ लखनऊ में घेराव करने को मजबूर होगा। इस मौके पर धीरेन्द्र मिश्र, घनश्याम यादव, डा. किरन सिंह, शोभा ओझा, रंजन जायसवाल, संजीव चक्रवर्ती, डा. रईस फातिमा, शीलम पाण्डेय, शिवानी आदि मौजूद रहे।








