पुलिस ने अवैध मादक के विरूद्ध नए कानून बी.एन.एस.एस. के तहत जिले में हुई प्रथम कार्यवाही
25 ग्राम स्मैक सहित 3 लाख 10 हजार रूपये कीमती मशरूका जप्त,तीन आरोपीगण गिरफ्त में
गाडरवारा । पुलिस अधीक्षक नरसिंहपुर अमित कुमार के मार्गदर्शन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरसिंहपुर नागेन्द्र पटेरिया एवं श्रीमान अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) गाडरवारा रत्नेश मिश्रा के निर्देशन एवं थाना प्रभारी गाडरवारा उमेश तिवारी के नेतृत्व में थाना गाडरवारा पुलिस ने अवैध मादक के विरूद्ध बी.एन.एस.एस. के तहत जिले में प्रथम कार्यवाही करते हुए अवैध मादक पदार्थ स्मैक की जप्ती सहित तीन आरोपीगण को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है । पुलिस अधीक्षक नरसिंहपुर के द्वारा जिले में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार में लिप्त अपराधियों की धरपकड़ के लिये ऑपरेशन प्रहार चलाया जा रहा है । इसी तारतम्य में थाना गाडरवारा पुलिस ने दिनांक 25/07/2024 को थाना गाडरवारा की पुलिस टीम विवेचना हेतु नरसिंहपुर तरफ जाते समय यात्री प्रतीक्षालय के पास बोहानी गाडरवारा रोड में तीन व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में दिखाई दिये जिनसे नाम पूछने पर तीनों मोटरसाईकल से भागने का प्रयास करने लगे । संदेह के आधार पर घेराबंदी कर पुलिस टीम द्वारा तीनों संदेहियान पकड़ा गया । जिन्होने पूछताछ पर अपना नाम
1 भागचंद्र उर्फ भग्गी लाल पिता अन्नीलाल रजक उम्र 32 वर्ष निवासी धनौरा थाना साईखेड़ा,2. दीपक पिता राजेश राजपूत उम्र 21 वर्ष निवासी एमपीईबी कॉलोनी गाडरवारा 3. रीतेश उर्फ गोल्डी पिता प्रकाशचंद्र सोनी उम्र 30 वर्ष निवासी बायपास रोड गाडरवारा का होना बताया । समक्ष गवाहान विधिवत तलाशी लेने पर आरोपीगण के कब्जे से 24.83 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक,घटना में प्रयुक्त एच.एफ. डीलक्स मोटरसाईकल,तीन मोबाईल एवं नगदी कुल कीमती करीबन 3,10,190 रूपये जप्त की गई ।
तीनों आरोपीगण से अवैध मादक पदार्थ की समक्ष गवाहान जप्ती की जाकर तीनों आरोपीगण को मौके पर ही विधिवत गिरफ्तार कर अवैध मादक पदार्थ के स्त्रोत के संबंध में पूछताछ की गई, जिन्होंने उक्त मादक पदार्थ स्मैक छोटू उर्फ विक्रम निवासी घाटोली जिला झालावाड़ राजस्थान से लाना बताया । तीनों आरोपीगण को ज्यूडीशियल रिमांड पर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया । ज्ञात हो कि प्रकरण के आरोपी भागचंद्र उर्फ भग्गी लाल रजक के विरूद्ध पूर्व में थाना गाडरवारा,साईखेड़ा एवं थाना भोजपुर (जिला राजगढ़) में एन.डी.पी.एस. एक्ट,आर्म्स एक्ट,चोरी,जुआ,आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किये गये हैं
एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत की गई उक्त कार्यवाही में सहायक उप निरीक्षक मोहन पवार,प्रधान आरक्षक भास्कर पटेल,वरिष्ठ आरक्षक राजेश बागरी की विशेष भूमिका रही । संपूर्ण कार्यवाही में उप निरीक्षक प्रिंसी साहू,प्रधान आरक्षक धनीराम,वरिष्ठ आरक्षक चेतन,कमलेश,अखिलेश पटेल,मोहन चौरे,आरक्षक बालकृष्ण रघुवंशी,प्रदीप गुप्ता,सुजीत बागरी,शिवम पटैल,उत्तम उचाड़िया,धारा सिंह,नीरज डेहरिया,नितिन,महिला आरक्षक कुमुद पाठक की सराहनीय भूमिका रही ।
होडल कि ऐतिहासिक धरोहर कचहरी का हिस्सा जर्जर होकर गिरा
06/08/2026
वरीय पुलिस अधीक्षक गया द्वारा जनता दरबार में आमजनों की शिकायतें सुनी गई l
06/08/2026
टीबी उन्मूलन को गति देने के लिए स्वास्थ्य कर्मियों का क्षमता संवर्धन प्रशिक्षण आयोजित
06/08/2026
टीकमगढ़ जिले के खरगापुर तहसील के पास ग्राम पिपरा मडोरी में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने गौ तस्करों को किया पुलिस के हवाले
06/08/2026
घोडबंदर हाइवे-84 बना मौत का खाई: गड्ढों का साम्राज्य और जनता बेहाल, सत्ता के गलियारों में बैठे हुक्मरान अपनी सियासत में मस्त!
06/08/2026
उपायुक्त की में जिला अनुकंपा समिति की बैठक आयोजित
06/08/2026
नगर पुलिस अधीक्षक गया द्वारा पुलिस कार्यालय गया के सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सभी अंचल पुलिस पदाधिकारी एवं जिले के सभी थानाध्यक्षों के साथ अपराध नियंत्रण अनुसंधान की गुणवत्ता तथा विधि व्यवस्था के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई l
06/08/2026
दारूल उलूम रज़ा-ए-मुस्तफ़ा में महिलाओं को स्वरोजगार का प्रशिक्षण, बैग निर्माण के गुर सीखीं प्रतिभागी
06/08/2026
गया नियोजनालय के जॉब कैंप में 53अभ्यर्थियों का प्रथम चरण के साक्षात्कार के लिए चयन l
06/08/2026
डी ए पी के वैकल्पिक उर्वरक को बढ़ावा देने हेतु प्रशिक्षण एवं प्रत्यक्षण आयोजित l
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!