A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा खबर

दरवाजे पर खेल रहा डेढ़ वर्षीय मासूम लापता

कुशीनगर। कसया थानाक्षेत्र के जनूबी कछुहियां में बीते गुरुवार को देर शाम अपने दरवाजे पर खेल रहा डेढ़ साल का बच्चा अचानक गायब हो गया। घर में खाना बना रही मां जब बाहर निकली तो बच्चे को न देख घबड़ा गई। इधर-उधर काफी खोज बिन के बाद भी बच्चा नहीं मिला तो शुक्रवार को परिजन मुकामी पुलिस को तहरी देकर बच्चे की बरामदगी की मांग की।

जनूबी कछुहिया ग्राम वासी धीरज यादव का डेढ़ वर्षीय पुत्र नन्हे गुरुवार को देर सायं अपने दरवाजे पर खेल रहा था। जहां से अचानक गायब हो गया। परिजन अगल बगल काफी खोज बिन किये लेकिन कहीं बच्चे का पता नहीं चल सका। अपने बेटे की तलाश में उस मासूम की मां दरवाजे के सामने कुएं, पोखरे व अन्य संभावित स्थानों पर खोज बिन की लेकिन कहीं पता नही चला। परिजन अपने रिश्तेदारों से लेकर अपने जानने वालों तथा अगल-बगल के धान व गन्ने के खेतों में भी खोजबीन की लेकिन मासूम का कहीं पता नहीं चल सका।

[yop_poll id="10"]
Show More

कुशीनगर उत्तर प्रदेश

संवादाता- सोहराब अली मोo-9450456021
Back to top button
error: Content is protected !!