
सागर। वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज संवाददाता सुशील द्विवेदी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आहवान पर पूरे देश में पौधों रोपण का कार्यक्रम लगातार जारी है। जिसके तहत ग्राम पंचायत से लेकर नगर पालिका नगर निगम के द्वारा जगह-जगह पौधों रोपण का कार्यक्रम किया जा रहा है पौधारोपण कार्यक्रम करने के लिए सभी को उत्साहित किया जा रहा है। पौधारोपण से प्रकृति के लिए होने वाले फायदे के लिए भी आमजन को उत्साहित किया जा रहा है । प्रधानमंत्री द्वारा एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधारोपण का कार्यक्रम संचालित किया गया जिसके तहत आमजन जागरूक हुए और जगह-जगह पौधारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। नगर पालिका मकरोनिया अंतर्गत कई वार्ड में भले प्रशासन द्वारा पौधा रोपण का कार्यक्रम आयोजित नहीं किया गया उसके बाद भी आम जन पौधों रोपण का कार्यक्रम स्वयं ही आयोजित किया गया है।













