
शिक्षक की याद में लगाया गया फलदार वृक्ष।
शिक्षक की याद में लगाया गया फलदार वृक्ष
गया।बोधगया के जयराज बीघा गांव में मंगलवार को शिक्षक एवं समाजसेवी स्वर्गीय भागीरथ प्रसाद सिंह के याद में वृक्षारोपण कार्यक्रम किया गया।वृक्षारोपण कार्यक्रम में विभिन्न प्रकार की बड़े एवम फलदार वृक्ष का भी रोपण किया गया। जिससे लोगों को फल के साथ-साथ शुद्ध हवा भी मिल सके।इस मौके पर लोगों ने बताया कि स्वर्गीय भागीरथ प्रसाद शिक्षक के साथ-साथ एक समाजसेवी भी थे।उनके द्वारा बच्चो को शिक्षा के साथ-साथ लोगों को पेड़ पौधे लगाने पर भी जोर दिया करते थे।वह 2005 में सेवानिवृत हुए।उनकी मृत्यु 19 जुलाई 2024 को हूई।मंगलवार को उनका भोज क्रम था।जिनकी याद में वृक्षारोपण किया गया।मौके पर पुत्र संजय कुमार सिंह के समधी रविंद्र सिंह, सुशील सिंह, राकेश सिंह, एवं दामाद विकास सिंह, बिक्कू सिंह, स्वर्गीय भागीरथ सिंह के पुत्र अजय सिंह, अभय सिंह, निर्भय सिंह, रंजन सिंह ग्रामीण जय राज बीघा के ग्रामीण लोग उपस्थित थे।
त्रिलोकी नाथ डिस्ट्रिक्ट डिवीजन हेड गया
वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज















