A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरमध्यप्रदेश

कलेक्टर के निर्देश पर पटवारी अविनाश चौरसिया निलंबित

जिला कलेक्टर के निर्देशानुसार एवं तहसीलदार देवेन्द्रनगर के प्रतिवेदन पर पटवारी को निलम्बित किया गया है।

(जावेद खान ब्यूरो पन्ना):- अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पन्ना संजय कुमार नागवंशी ने पदीय दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही बरतने पर गौरा हल्का के पटवारी अविनाश चौरसिया को निलम्बित करने की कार्यवाही की है। जिला कलेक्टर के निर्देशानुसार एवं तहसीलदार देवेन्द्रनगर के प्रतिवेदन पर पटवारी को निलम्बित किया गया है। निलंबित पटवारी की विभागीय जांच भी होगी। इसके लिए तहसीलदार ज्योति राजपूत को जांचकर्ता अधिकारी बनाया गया है। निलम्बित पटवारी का मुख्यालय एसडीएम कार्यालय पन्ना निर्धारित किया गया है। इस अवधि में पटवारी को जीवन निर्वाह भत्ता मिलेगा।
विदित हो कि वर्तमान में जिले में राजस्व महाअभियान 2.0 की गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। इस दौरान पटवारी द्वारा स्वामित्व योजना के कार्य में रुचि नहीं ली गई और न ही गत 9 जुलाई को ग्राम पंचायत भवन गौरा में आयोजित जनसुनवाई एवं 16 जुलाई को जिला कलेक्टर द्वारा ली गई बैठक में उपस्थिति दर्ज कराई गई थी।

Back to top button
error: Content is protected !!