A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबर

जौनपुर।चोरों ने पत्रकार का मोबाइल उड़ाया।

जौनपुर। जफराबाद थाना क्षेत्र के नगर पंचायत कजगांव में चोरों ने बीतीरात एक पत्रकार का मोबाइल उसके कमरे से उड़ा दिया। काफी खोजबीन के बाद भी जब मोबाइल नही मिला तो पीड़ित पत्रकार ने चोरी की घटना से जफराबाद पुलिस को अवगत कराया। प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त नगर पंचायत निवासी एवं पत्रकार अरविन्द कुमार पटेल बीतीरात अपने कमरे में मोबाइल रखकर सोए हुए थे कि चोरो ने मौका पाकर उनका मोबाइल ही उड़ा दिया। अरविन्द पटेल जब सो कर सुबह उठे तो देखा कि मोबाइल कमरे से गायब है। काफी खोजबीन करने के बाद भी जब उन्हें मोबाइल नहीं मिला तो उन्होंने जफराबाद पुलिस को मामले से अवगत कराया, जिस पर थाना प्रभारी जयप्रकाश यादव द्वारा मुकदमा दर्ज कर शीघ्र आवश्यक कार्यवाही का आश्वासन पत्रकार अरविन्द पटेल को दिया गया। फिलहाह कमरे से मोबाइल चोरी की घटना से क्षेत्रवासियों में चर्चाए खास बनी हुई है।

Back to top button
error: Content is protected !!