A2Z सभी खबर सभी जिले की

जमीनी विबाद मे 22 वर्षीय युवक की चाकू मारकर हत्या 

वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज ,संवादाता , सुरेश चन्द गांधी / श्रवण कुमार मद्धेशिया की रिपोर्ट

कुशीनगर/सुकरौली बाजार ,स्थानीय थाना क्षेत्र के लेहनी द्वितीय गांव मे बीते मंगलवार की रात पट्टीदारों ने एक 22 वर्षीय युवक को चाकू मारकर हत्या कर दी। प्राप्त सूचना के मुताबिक शिव कुमार राजभर पुत्र बिरजू राजभर निवासी लेहनी द्वितीय थाना अहिरौली बाजार जनपद कुशीनगर की पुरानी जमीनी विवाद को लेकर पट्टीदारों ने चाकू घोंपकर हत्या कर दी। घटना का कारण जमीन का विवाद बताया जा रहा है। परिजनों के अनुसार मंगलवार की रात में शिव कुमार गांव के समीप एक दुकान पर बैठ कर मोबाइल चला रहा था।तभी कुछ लोग वहां आए और उसके पेट में चाकू मार दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।आसपास के लोग व परिजन उसे इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ केन्द्र सुकरौली ले गए जहां चिकित्सकों ने हालत नाजुक देखकर शिव कुमार को मेडिकल कालेज गोरखपुर रेफर कर दिया।परिजन उसे मेडिकल कालेज ले जा रहे थे कि रास्ते में ही उसकी मौत हो गई बताया जा रहा है कि चार दशक पूर्व युवक के बाबा का भी इसी जमीन के विवाद में हत्या कर दी गई थी। मृतक युवक की जमीन पर पट्टीदारों ने कब्जा कर लिया था प्रशासन ने कुछ दिन पहले युवक को जमीन पर कब्जा दिलाया था। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। वहीं युवक की मौत से उसके घर में कोहराम मच गया।इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक रवि कुमार राय ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Back to top button
error: Content is protected !!