A2Z सभी खबर सभी जिले की

गड़चिरोली में नक्सलियों ने पुलिस मुखबिरी के संदेह में की एक व्यक्ति की हत्या

पिछले एक सप्ताह में नक्सलियों द्वारा हत्या की दूसरी घटना को दिया अंजाम


समीर वानखेड़े चंद्रपुर महाराष्ट्र:
:नक्सलियों द्वारा पूरे दंडकरण में 28 जुलाई से 3 अगस्त तक नक्सली शहीद सप्ताह मनाया जाता है. माओवादी नेता चारू मजूमदार, पेद्दी शंकर आजाद समेत मुठभेड़ में मारे गए माओवादी नेताओं की याद में माओवादी हर साल यह शहीद सप्ताह मनाते हैं। ऐसा ही एक घटना को माओवादियों ने अंजाम दिया है।
भामरागढ़ तालुका के मिरगुडवांचा के लालू मालू दूर्वा (उम्र 40) नामक व्यक्ति की माओवादियों ने हत्या कर दी है। चौंकाने वाली बात यह है कि पिछले एक हफ्ते में यह लगातार दूसरी हत्या है। इस हत्या की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है और इलाके में डर का माहौल बन गया है।
हत्या गढ़चिरौली के भामरागढ़ तालुका मुख्यालय से 20 किमी दूर सुदूर गांव मिरगुडवा में हुई। खास बात यह है कि माओवादी संगठन ने ही 28 जुलाई से 3 अगस्त तक शहीद सप्ताह शुरू किया है. इसी पृष्ठभूमि में यह हत्या की गयी है. एक सप्ताह के भीतर नक्सलियों द्वारा यह दूसरी हत्या है. 26 जुलाई को भामरागढ़ तालुका के अरेवाड़ा के जयराम गावड़े की पुलिस मुखबिरी के संदेह में हत्या कर दी गई। 26 जुलाई की आधी रात को नक्सलियों ने गोलियों से भूनकर हत्या को अंजाम दिया था।
इसके बाद इलाके में दहशत फैलाने के लिए शव को मुख्य सड़क पर लाया गया। इस घटना के सामने आते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। लेकिन इस घटना से इलाके में सनसनी मच गई। यह घटना तो ताज़ा है, इसी तरह की एक और हत्या की वारदात सामने आई है। इसलिए संदेह जताया जा रहा है कि क्या माओवादी फिर से दंडकारण्य क्षेत्र में फिर से सक्रिय हो गये हैं।
हाल ही में 17 जुलाई बुधवार को छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र की सीमा पर गढ़चिरौली जिले के वंडोली के पास जंगल में पुलिस और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई. इस पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में महाराष्ट्र स्पेशल फोर्स के सी-60 कमांडो ने 12 नक्सलियों को मार गिराया है। परिणामस्वरूप, नक्सलियों के टिपागड दलम और चटगांव-कासनसुर दलम को स्थायी रूप से समाप्त कर दिया गया है और उत्तरी गढ़चिरौली को सशस्त्र नक्सलवाद से मुक्त होने का दावा किया गया है।
इस घटना को अभी कुछ दिन भी नहीं बीते हैं कि एक बार फिर माओवादियों द्वारा हत्या किए जाने की घटनाएं सामने आ गई हैं। पुलिस मुखबिरी के शक में बंदूकधारी माओवादियों ने एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद हत्या का एक और ऐसा ही मामला सामने आया है।इसलिए पुलिस को इन नक्सलियों की वारदातों को सुलझाने की बड़ी चुनौती है ।

Back to top button
error: Content is protected !!