
वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज ,संवादाता , सुरेश चन्द गांधी / श्रवण कुमार मद्धेशिया की रिपोर्ट
कुशीनगर / सुकरौली बाज़ार , चिकित्साधिकारी डा. सुरेश पटारिया ने बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवतहां ( सुकरौली ) व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुकरौली का निरीक्षण किया। देवतहां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात 10 स्वास्थ्य कर्मी अनुपस्थित मिले। उनका एक दिन का वेतन बाधित करने के साथ ही सीएमओ ने नोटिस देकर जवाब मांगा हैं।
सुबह 10 बजे सीएमओ सीएचसी में पहुंचे और ओपीडी, एक्स-रे कक्ष, पैथोलाजी, दवा वितरण कक्ष आदि का निरीक्षण किया। प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. हेमंत वर्मा ब्लाक मुख्यालय पर आयोजित दिव्यांग शिविर में गए थे, अन्य चिकित्सक मौजूद मिले। यहां तैनात 10 स्वास्थ्य कर्मी अस्पताल में नहीं पहुंचे थे। 10:30 बजे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुकरौली पहुंचे सीएमओ ने विलंब से आने वाले कर्मियों को फटकार लगाई। वार्ड के बाहर कई दिनों से रखे कूड़े को देख नाराजगी जताई। बताया कि सुकरौली पीएचसी के जर्जर भवन को लेकर स्टीमेट शासन को भेजा गया है। स्वास्थ्य कर्मी रमेश प्रसाद त्रिपाठी की ओर से गोद लिए गए क्षय रोगियों को सीएमओ ने पोषण किट दिया। डा. विपिन गौतम, फार्मासिस्ट अशोक कुमार पांडेय, एएनएम अनीता यादव, नेत्र परीक्षक विवेक नारायण तिवारी, केके सिंह आदि मौजूद रहे।




