
सिद्धार्थनगर। नगर के कपड़े वाली गली में एक कुत्ता बृहस्पतिवार को एकाएक हमलावर हो गया और जो मिला उसे नोचने लगा। लगभग आधे घंटे में उसने 30 से अधिक लोगों को नोच लिया। कुत्ते के हमले की जानकारी होते ही बाजार में भगदड़ मच गई। बाजार में अफरा-तफरी मच गई। लोग दुकान बंद करने लगे। कुत्ता काटते हुए निकल गया, लेकिन उसे पकड़ नहीं सके। कुत्ते के हमले की जानकारी के बाद नगर में दहशत है। एक-एक करके लोग इमरजेंसी पहुंचे, जहां इलाज होने के साथ ही एआरबी का इंजेक्शन लगाया गया।
नगर की कपड़े वाली गली हमेशा व्यस्त रहती है। यहां हमेशा बाजार करने वालों की भीड़ रहती है। शाम के तकरीबन पांच बजे होंगे, तभी एक कुत्ता हमलावर हो गया। एक के बाद एक लोगों पर टूट पड़ और काटने लगा। एक और दो लोगों को उसने काटा तो लोग समझ नहीं पाए। जब बाजार में चीख- पुकार शुरू हुई तो लोगों में भगदड़ मची, लेकिन तबतक कुत्ता 20 से अधिक लोगों को नोच चुका था। वह इधर हमला कर रहा था, उधर लोग मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में पहुंच रहे थे। कुत्ते के हमलावर होने के बाद गली में भगदड़ और अफरा-तफरी का माहौल बन गयाजो जहां जगह पाया छिपने की कोशिश करने लगा। लेकिन तबतक 30 से अधिक लोगों को काट चुका था। वह काटते हुए आगे निकल गया, उसे पकड़ा नहीं जा सका।कुत्ते के हमले की सूचना के बाद बाजार में दहशत कायम हो गया। लोग डर गए थे, हर तरफ कुत्ते के हमला करने की चर्चा थी। इस बारे में नगर पालिका के जिम्मेदारों से बात करने की कोशिश की गई, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो पाया।
इन लोगों पर बोला हमला
कुत्ते के हमले में शुभम अग्रहरि, सोभित, अंजली राज, विकास, अभिषेक, साबित्री देवी, आकालमती, मोहम्मद मुस्लिम, बेकारू, कृतिका कसौधन, चमेली देवी, रमेश, निसार अहम सहित 30 से अधिक लोगों को काटा था।









