A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबर

नवनिर्मित चेकडैम निर्माण की धांधली की शिकायत

नवनिर्मित चेकडैम निर्माण की धांधली की शिकायत

*नवनिर्मित चेकडैम निर्माण की धांधली की शिकायतScreenshot 2024 08 01 22 13 52 34 40deb401b9ffe8e1df2f1cc5ba480b12 IMG 20240801 WA0046 1*

सरीला हमीरपुर – विकासखंड सरीला के चंडौत निवासी मूलचंद निषाद ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर ऑनलाइन व लघु सिंचाई विभाग के शासन स्तरीय अधिकारियों को शिकायती पत्र भेज कर चंडौत में बनाए गए नवनिर्मित चेकडैम निर्माण की धांधली में शासन स्तर से तकनीकी टीम बनाकर जांच की मांग की है

सरीला विकासखंड के चंडौत में बनाए गए नवनिर्मित चेकडैम में से कई चैकड़ैमो में ठेकेदारों द्वारा घटिया गुणवत्ता का कार्य कराए जाने के चलते वर्ष भर के अंदर ही कई जगह दरारें होने से और लीकेज होने से पानी का जल भराव नहीं हो पा रहा है जिससे सरकार के जल संचयन और भूगर्भ जल स्तर में बढ़ोत्तरी जैसे प्रयास सार्थक नहीं हो पा रहे है जिससे आक्रोशित होकर क्षेत्र के लोगों ने ठेकेदार सहित अधिकारियों की मिली भगत की शिकायत शासन स्तर पर की थी इसके बाद जांच टीम गठित कर जांच कराई जा रही थी इसी बीच क्षेत्र के समाजसेवी मूलचंद निषाद ने मुख्यमंत्री तथा अन्य लघु सिंचाई विभाग के अधिकारियों को पत्र भेजकर बताया कि चेक डैम निर्माण में ठेकेदार द्वारा साइड सिलेक्शन सही नहीं किया गया और केवल सरकारी धन को ठिकाने लगाने की मंशा से अनावश्यक जगह निर्माण कर शासन के धन का दुरुपयोग किया गया है चेकडैम निर्माण होने के एक माह के अंदर ही मेरे खेत के पास बना चेकडैम जर्जर हो गया था जिसके बाद दोबारा ठेकेदार द्वारा मरम्मत कर पूर्ण होना दिखा दिया था इसके बाद अब चार माह बीतने के बाद भी फिर से चेकडैम में दरारे आ गई है और चेक डैम का भविष्य खतरे में है उन्होंने मुख्यमंत्री सहित लघु सिंचाई विभाग के अधिकारियों को शिकायती पत्र भेजकर और मुख्यमंत्री पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराकर ठेकेदार और विभाग की मिली भगत की जांच शासन से तकनीकी टीम गठित करके और चेकडैम निर्माण में घटिया निर्माण कराने वाले और सरकारी धन का बंदरबांट करने वाले ठेकेदारों पर कार्रवाई किए जाने की मांग की है

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!