A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरमध्यप्रदेश

ग्वालियर जेएएच में सफाई कर्मचरियों किया काम बंद, वार्डों में पसरी गंदगी

ग्वालियर। जयारोग्य अस्पताल समूह में सफाई कर्मचारियों के हड़ताल पर चले जाने से अव्यवस्था फैल गई है। एक हजार बिस्तर अस्पताल, जेएएच और कमलाराजा अस्पताल के वार्ड, गैलरी और शौचालय में गुरुवार को सफाई नहीं हुई। इससे हर तरफ गंदगी पसरी रही। एक हजार बिस्तर अस्पताल में जगह-जगह कचरे के ढेर लगे देखे गए, जिनसे आ रही बदबू के कारण मरीजों, अटेंडरों के साथ डाक्टरों और अस्पताल स्टाफ को काफी परेशानी हुई।

सफाई कर्मचारी समय पर वेतन नहीं मिलने और अवकाश के पैसे नहीं दिए जाने से नाराज थे। उनका कहना था कि हाइट्स कंपनी ने जिस कंपनी को सफाई व्यवस्था ठेके पर दी है वह समय पर वेतन का भुगतान नहीं कर रही है। समय पर भुगतान को लेकर कई बार कंपनी के अधिकारियों को बोला जा चुका है, लेकिन व्यवस्था में सुधार अब तक नहीं हुआ। हर बार वेतन के लिए संघर्ष करना पड़ता है। परेशान होने पर काम बंद करने का फैसला लिया।

गुरुवार को सफाई कर्मचारी काम बंद कर एक हजार बिस्तर अस्तपला परिसर में धरने पर बैठ गए। जिससे सफाई व्यवस्था चरमरा गई। कंपनी के अधिकारी कर्मचारियों को मनाने पहुंचे, लेकिन कर्मचारियों से कहा कि जब तक व्यवस्था में सुधार नहीं होगा वह काम पर नहीं लौटेंगे। देर शाम तक कर्मचारियों को मनाने में कंपनी के अधिकारी लगे रहे।

[yop_poll id="10"]
Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!