A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरदेशराजस्थान

ठेकेदारों ने स्वास्थ्य केंद्रों के भवन निर्माण कार्य के भुगतान की मांग को लेकर दिया कलेक्टर के नाम ज्ञापन

app 172261368566acffb54653e 10002सीकर. जिले में निर्माणाधीन सामुदायिक व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों सहित उप स्वास्थ्य केंद्रों का निर्माण कार्य भुगतान ना होने की वजह से अटका पड़ा है। इस वजह से मरीजों को नए भवन में मिलने वाली सुविधाओं का इंतजार करना पड़ रहा है। बकाया भुगतान दिलाने की मांग को लेकर चिकित्सा व स्वास्थ्य विभाग खंड सीकर के ठेकेदारों ने कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा। इसमें ठेकेदार गिरधारीलाल चौधरी, बाबूलाल बगड़िया, द्वारका प्रसाद महरिया, दानवीर सिंह, श्रवण मंडूसिया व महेंद्र आर्य ने आरोप लगाया कि जिलेभर में 25 से 30 ठेकेदार ऐसे हैं जिनको भुगतान नहीं होने पर उनके करीब 150 करोड़ रुपए अटके हुए हैं।

ठेकेदारों ने बताया कि सीकर जिले में वर्तमान में सरकार द्वारा विभिन्न मदों में 15वीं वित्त आयोग में 10 स्वास्थ्य केंद्र व 20 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और 12 उप स्वास्थ्य केंद्र के कार्य का आदेश चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग खंड सीकर द्वारा दिया गया था। ये सभी निर्माण कार्य अक्टूबर 2023 तक शुरू किए गए थे। सभी निर्माण कार्य 70 से 80 फीसदी तक पूरे हो चुके हैं। परंतु अभी तक एक रुपया भी विभाग द्वारा इनका भुगतान नहीं किया गया है। इसके कारण ठेकेदार मजदूर व मेटेरियल सप्लायर्स का भुगतान नहीं कर पा रहे हैं और वे आगे का कार्य पूरा नहीं कर पा रहे हैं। पैसों के अभाव में परेशान ठेकेदार कार्य बंद कर रहे हैं। ठेकेदारों की मांग है कि राज्य सरकार से अनुरोध कर निर्माण कार्यों का भुगतान करवाया जाना चाहिए। मांग पूरी नहीं करने पर ठेकेदारों ने उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।

Show More

HARAT KUMAR

Harat Kumar Editor, Vande Bharat Bharat Live TV News
Back to top button
error: Content is protected !!