A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेकृषिक्राइमछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीधमतारीमनोरंजनलाइफस्टाइल

कुरूद पुलिस ने दो जगहों पर छापा मारकर सट्टा खेलाते दो आदतन सटोरियों को किया गिरफ्तार

श्रवण साहू,धमतरी। कुरूद पुलिस द्वारा अलग अलग जगहों पर सट्टा खेला रहे दो आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही की गई हैं।मिलीं जानकारी के मुताबिक पुराना स्टेट बैंक के पीछे काम्प्लेक्स कुरूद के पास आम जगह पर लोगो से रूपये पैसा लेकर हार-जीत का खेल अंकों वाली सट्टा पट्टी नामक जुआ खेला रहा था जिसकी सूचना पर जाकर रेड कार्यवाही करने पर सट्टा पट्टी लिखने वाला गैंद लाल सेन पिता स्व० रामनारायण सेन उम्र 51 वर्ष साकिन बानगर पकड़ा गया तथा सट्टा पट्टी लिखाने वाले व्यक्ति पुलिस को देखकर भाग गये।

आरोपी गैंद लाल से की तलाशी लेने पर उसके पास से एक नग सफेद रंग कोरे कागज का टुकडा एवं तीन नग लाईनिग कागज के टुकडा में सट्टा पट्टी अंको के आगे लिखा, एक नग डाट पेन एवं नगदी रकम 14300 रूपये मिलने पर समक्ष गवाहन के जब्त किया गया एवं आरोपी के विरुद्ध थाना कुरूद में अप०क्र०339/24 धारा-6 (ख) (छ०ग०) जुआ एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी गैंद लाल सेन को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

इसी तरह एक अन्य कार्यवाही में कुरूद पुलिस द्वारा नहर नाली रोड कॉलेज मोड़ के पास रेड कार्यवाही करने पर सट्टा पट्टी लिखाने वाला पकडा गया सट्टा पट्टी लिखाने वाले व्यक्ति पुलिस को देखकर भाग गये।आदतन सटोरिया मुन्ना पाल पिता स्व० अलफ्रेड उर्फ लक्ष्मी पाल उम्र 66 वर्ष साकिन संजय नगर कुरूद को गिरफ्तार किया गया।आरोपी मुन्ना पाल की तलाशी लेने पर उसके पास से एक नग लाईनिंग कागज का टुकडा जिसमें सट्टा पट्टी विभिन्न अंकों से रूपये पैसा लिखा हुआ एक नग डांट पेन, नगदी रकम 1180 रूपये मिलने पर आरोपी को गवाहों के समक्ष जब्त किया गया एवं आरोपी मुन्ना पाल के गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।उक्त कार्यवाही में सउनि.कमिल चंद सोरी,संतोष कोमरा, प्रआर.हरिश साहू आर.अश्वनी गायकवाड, गहेश्वर साहू, हेमन्त सिन्हा, त्रिवेन्द्र सिरमौर, पिताम्बर राजपूत, सूजय मण्डल, महेन्द्र म.आर. सुनीता का विशेष योगदान रहा।

Back to top button
error: Content is protected !!