A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरमहाराष्ट्र

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कल एम्स मे स्वास्थ्य सेवाओ की समीक्षा की

Screenshot 20240804 121900 Chrome केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कल 03 अगस्त को नागपुर एम्स मे वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी मे स्वास्थ्य सेवाओ की समीक्षा की। गडकरी ने एम्स प्रशासन से मरीजों के ईलाज के बारे मे जानकारी प्राप्त की। नितिन गडकरी ने एम्स मे ईलाज तथा सर्जरी के लिए लगने वाले समय के विषय मे भी बात की। गडकरी ने कहा कि गरीब मरीजों को अपने ईलाज करवाने के लिए इंतजार करना पड़ता है। इसके लिए नागपुर के वरिष्ठ डाक्टरो की सेवाए ले सकते है। केंद्रीय मंत्री गडकरी ने कल शनिवार को एम्स के वरिष्ठ अधिकारियों से कहा कि यह सुनिश्चित करे की गरीब मरीजों को ईलाज के लिए अधिक इंतजार न करना पड़े। उन्होने एम्स मे नर्सो के खाली पदों को भरने के सुझाव भी दिये। इस अवसर पर गडकरी ने बोन मैरै ट्रांसप्लांटस यूनिट, सिकलसेल यूनिट, न्युक्लियर मेडिसिन तथा नेत्र बैंक विभाग का उद्घाटन भी किया।

[yop_poll id="10"]
Show More

अनंतपद्मनाभ

D Anant Padamnabh, village- kanhari, Bpo-Gorakhpur, Teh-Pendra Road,Gaurella, Distt- gpm , Chhattisgarh, 495117,
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!