
बिल्हाबिलासपुर। सरकंडा पुलिस ने निवेशकों को मोटे मुनाफे का लालच देकर 10 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने वाले
चिटफंड कंपनी के फरार डायरेक्टर राजस्थान के अलवर में
रहकर नौकरी कर रहा था। उसका परिवार भोपाल में रह
रहा था। पुलिस को चकमा देने के लिए वह लगातार
ठिकाने बदल रहा था। साइबर सेल के सहारे पुलिस की
टीम ने आरोपित को राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया है।
आरोपित को न्यायालय में पेश किया गया है।
सारंगढ़ जिले के बिलाईगढ़ थाना अंतर्गत टुंड्री में रहने वाले
अरुण वर्मा (34) ने करियर ड्रीम एजुकेशनल एकेडमी बनाकर लोगों को इसमें निवेश करने के लिए कहता था। उसने जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्र में रहने वाले लोगों से कंपनी में करीब 10 करोड़ रुपये निवेश करा लिए। इसके बाद वह लोगों की रकम लेकर फरार हो गया। रुपये डूब जाने के बाद लोगों ने जिले के अलग-अलग थानों में अरुण और उसके साथी प्रदीप चंद्राकर के खिलाफ शिकायत की।





