
कटनी, रीठी।। GANESH UPADHYAY VANDE BHARAT LIVE TV NEWS KATNI MP. 
हर-घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत सोमवार को रीठी विकास खंड के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खिरवा टोला के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों द्वारा जागरूकता रैली निकाली गई। इस दौरान ग्राम वासियों से हर-घर तिरंगा अभियान में सहभागिता की अपील की गई। रैली के दौरान लोगों से आह्वान किया गया कि वे अपने हृदय में छुपी देश भक्ति की भावनाओं को प्रदर्शित करते हुए राष्ट्र की एकता और अखंडता की अटूट भावना के प्रति तिरंगे झंडे को 11 से 15 अगस्त के बीच अपने घरों पर पूरे सम्मान के साथ फहराएं और हर घर तिरंगा अभियान में सहभागी बने।
प्राचार्य एसपी दहायत ने ग्रामीणों से देशभक्ति के इस महापर्व पर अपनी भावना को प्रदर्शित करने की अपील की। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने हाथ में तिरंगा लेकर देश भक्ति से ओत-प्रोत नारे भी जमकर लगाए।








