
पीलीभीत . साथी वकील के साथ बाइक से अपने घर जा रही LLB की छात्रा पर रास्ते में आ रहे दो मनचलों ने चेहरे पर तेजाब फ़ेंक घायल कर दिया। साथी वकील भी तेजाब से प्रभावित हुआ है। दोनों का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। पुलिस दोषी मनचलों की खोजबीन करने पर जुटी है। छात्रा रम्पुरा फकीरे गाँव की निवासी है।







