A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

लॉयन्स क्लब कुचामन फोर्ट ने कच्ची बस्ती में तिरंगा वितरण कर किया फहराने को प्रेरित

लॉयन्स क्लब कुचामन फोर्ट ने कच्ची बस्तीवासियों को तिरंगा वितरण

कुचामन सिटी:-लॉयन्स क्लब कुचामन फोर्ट ने कच्ची बस्तीवासियों को तिरंगा वितरण कर बस्ती के प्रत्येक घर पर फहराने को प्रेरित किया। संस्थापक अध्यक्ष लॉयन राम काबरा, लॉयन जीतेन्द्रसिंह राजपुरोहित, लियो क्लब सचिव लियो कुणाल शर्मा, लियो तरुण सोनी ने बस्ती पहुंचकर लोगों को तिरंगा वितरण कर बस्ती के प्रत्येक घर पर फहराने का आह्वान किया तथा नशे से दूर रहने की अपील की। इस दौरान सभी ने भारत माता की जय एवं वंदेमातरम का उद्घोष कर वातावरण को देश भक्ति से ओतप्रोत कर दिया। इसके पश्चात बस्तीवासियों ने लॉयन्स क्लब कुचामन फोर्ट का आभार व्यक्त करते हुए उत्साह के साथ अपने घरों पर तिरंगा फहराया। लॉयन राम काबरा ने बताया हर घर तिरंगा अभियान की जानकारी देने के उद्देश्य से तिरंगा वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें देश की आन बान एवं शान तिरंगे के प्रति बस्ती के लोगों में विशेषकर बच्चों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।

goyalh115@gmail.com kuchaman rajasthan

Rajasthan news reporter(हर्षित अग्रवाल)
Back to top button
error: Content is protected !!