A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरमहाराष्ट्र

मांझी लड़की लाडली बहिण” योजना के पैसे खातो मे जमा होने लगे

स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर राज्य की महिलाओ को “मांझी लाडली बहिण”योजना की पहली किश्त जमा कर दी गई। लाडली बहिण के खातो मे रूपय जमा करने की शुरूआत चौदह अगस्त से हुई है। महाराष्ट्र सरकार ने राज्य की लाडली बहिण योजना के लाभार्थी महिलाओ के खातो मे पहली किश्त भेज दी है। राज्य की महिला एवं बाल विकास मंत्री अदिति तटकरे के अनुसार अबतक 80लाख से अधिक पात्र महिलाओ को इसका लाभ दिया गया है। बहनो के खातो मे तीन हजार रूपय की राशि जामा की गई। महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार ने मुख्यमंत्री मांझी लड़की लाडली बहिण योजना की घोषणा की थी। इसके अंतर्गत हर महिने पंद्रह सौ रूपय देने का एलान किया गया था। जिसके बाद बड़ी संख्या मे महिलाओ ने आवेदन किया। अबतक 80लाख के करीब महिलाओ को इसकी पहली किश्त दो महिने,’जुलाई-अगस्त की एक साथ तीन हजार रूपय खातो मे भेजा गया है। शेष महिलाओ को भी शीघ्र ही पैसा भेजा जायेगा। मुख्यमंत्री लाडली बहिण योजना से महिलाओ मे उत्साहपूर्ण प्रतिक्रिया देखने को मिल रहा है।

अनंतपद्मनाभ

D Anant Padamnabh, village- kanhari, Bpo-Gorakhpur, Teh-Pendra Road,Gaurella, Distt- gpm , Chhattisgarh, 495117,
Back to top button
error: Content is protected !!