
आईएमए की हड़ताल में शामिल हुई यूपीएमएस आरएकी अलीगढ़ इकाई

डॉक्टर की देशव्यापी सेवाओं का निलंबन का समर्थन करते हुए यूपीएमएसआरए अलीगढ इकाई के सदस्यों एव पदाधिकारियों ने पन्नालाल हॉस्पिटल से सेंटर पॉइंट तक पैदल विरोध मार्च मे भाग लिया । यूपीएमएसआरए के पदाधिकारियों ने कहा कि कोलकाता में | आरजी कर मेडिकल कॉलेज में एक स्नातकोत्तर प्रशिक्षु डॉक्टर के साथ बलात्कार किया गया और उसकी बेरहमी से हत्या कर दी गई । यह घटना बेहद घटिया मानसिकता का परिचायक और मानवता को शर्मसार करने वाली है । सरकारी स्वास्थ्य प्रणाली में सेवारत डॉक्टरों , नर्सों और अन्य स्वास्थ्य देखभाल कर्मियों की जरूरतों के प्रति सरकार की उदासीनता और असंवेदनशीलता के कारण ऐसी घटनाओं को बल मिल रहा है । उत्तर प्रदेश उत्तराखंड मेडिकल एंड सेल्स रिप्रेजेंटेटिव्स एसोसिएशन ( यूपीएमएसआरए ) इस घटना की कड़ी निंदा करता है और मांग करता है कि कोलकाता हाईकोर्ट के फैसले को लागू किया जाए और अपराधियों को कड़ी सजा दी जाए । इस दौरान बलवीर सिंह , इमरान अज़हर , राजकुमार शर्मा , जेएन सिंह , वीरेंद्र धूसिया , आशीष माहेश्वारी , महेंद्र पाल सिंह , आदिल अब्बासी , नदीम खान , आदि दवा प्रतिनिधि शामिल रहे ।



