






चित्रकूट 20 अगस्त 2024
जिलाधिकारी एवं पुलिस चित्रकूट द्वारा उ0प्र0 पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा के परीक्षा केन्द्र सीआईसी,जीजीआईसी एवं जनसेवा इण्टर कालेज का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया

वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़ जिला हेड चित्रकूट शिवसंपत करवरिया

जनपद चित्रकूट जिलाधिकारी चित्रकूट शिवशरणप्पा जी.एन. एवं पुलिस अधीक्षक चित्रकूट अरुण कुमार सिंह द्वारा उ0प्र0 पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा को सुचितापूर्ण सकुशल सम्पन्न कराने हेतु परीक्षा केन्द्र चित्रकूट इण्टर कालेज, राजकीय बालिका इण्टर कालेज कर्वी, गंगा प्रसाद जनसेवा इण्टर
कालेज कर्वी को निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। इस दौरान जो भी कमियों पायीं गयी उन्हे अति शीघ्र पूर्ण कराने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया।
परीक्षा केन्द्र निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व उमेश चन्द्र निगम, अपर पुलिस अधीक्षक चक्रपाणि त्रिपाठी,पीआरओ प्रदीप कुमार पाल एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।





