


जावरा –रतलाम जिला मुख्यालय से करीब 47 किलोमीटर दूर कालूखेड़ा थाना अंतर्गत मां अन्नपूर्णा शक्तिपीठ सेमलिया मगरा (कालूखेड़ा) पर कल 21 अगस्त बुधवार को प्रातः 11:00 बजे प्रकृति महोत्सव का आयोजन किया गया है जिसमें 5100 पीपल के पौधों का विशाल पौधारोपण कार्यक्रम एवं गुरुकुल का शिलान्यास होगा। 1008 स्वामी महामंडलेश्वर श्री मधुसुदानंद जी गिरी निरंजन पंचायती अखाड़ा हरिद्वार एवं मां अन्नपूर्णा शक्तिपीठ पब्लिक चैरिटेबल ट्रस्ट अध्यक्ष संतोष मेंडतवाल (एडवोकेट) ने बताया कि मां अन्नपूर्णा शक्तिपीठ सेमलिया कालूखेड़ा पर पिछले तीन वर्षों से अनवरत अखंड रूद्र चंडी यज्ञ जारी है। मां अन्नपूर्णा की इस पावन धरा पर एक पेड़ मां के नाम लगाकर पर्यावरण के प्रति अपने दायित्व का निर्वाह करने के लिए यह आयोजन किया गया है । मां अन्नपूर्णा शक्तिपीठ पर आयोजित महोत्सव को गौरव प्रदान करने के लिए नगरीय विकास एवं आवास तथा संसदीय कार्यमंत्री कैलाश विजयवर्गीय, तिजारा (राजस्थान) विधायक महंत श्री बालक नाथ जी, मंदसौर -जावरा संसदीय क्षेत्र के सांसद सुधीर गुप्ता, राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर, जावरा विधायक डॉ राजेंद्र पांडेय, गरोठ विधायक चंद्र सिंह सिसोदिया, सुवासरा विधायक हरदीप सिंह डंग, मंदसौर विधायक विपिन जैन, पूर्व विधायक मंदसौर यशपाल सिंह सिसोदिया एवं भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य के. के. सिंह कालूखेड़ा मां अन्नपूर्णा शक्तिपीठ आएंगे ।
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur.








