A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा खबर

थानाध्यक्ष शिवांगी त्रिपाठी ने मालीपुर थाने का किया कायाकल्प

वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज अंबेडकर नगर

थानाध्यक्ष शिवांगी त्रिपाठी ने मालीपुर थाने का किया कायाकल्प

थाना परिसर में नवनिर्मित शिव मंदिर का की प्राण प्रतिष्ठा और रुद्राभिषेक

अंबेडकरनगर । पुलिस अधीक्षक डॉ० कौस्तुभ द्वारा अपराध तथा अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाए जाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में मालीपुर थानाध्यक्ष शिवांगी त्रिपाठी ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारा उद्देश्य क्षेत्र को अपराध मुक्त और भय मुक्त बनाना है। हम सभी मिलकर थाना क्षेत्र के अंतर्गत कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने का प्रयास कर रहे हैं। साथ ही थाना क्षेत्र के अंतर्गत अपराध के प्रति संलिप्तता दिखा रहे लोगों के ऊपर भी उचित कार्रवाई कर रहे हैं ताकि थाना क्षेत्र के अंतर्गत अपराध का ग्राफ समाप्त किया जा सके। मालीपुर थाने में भव्य शिव मंदिर का काम पूरा होने के पश्चात रुद्राभिषेक कर पूजन अर्चन किया गया जहाँ आए हुए भारी संख्या में भक्तों ने पूजा में शामिल होकर आरती और हवन के बाद प्रसाद ग्रहण किया‌‌। थानाध्यक्ष शिवांगी त्रिपाठी ने भक्तों के बीच शामिल होकर एक एक कर अपने हाथों से प्रसाद वितरण किया। इंसानियत एवं मानवता की मिसाल पेश करते हुए उन्होंने यह भी कहा कि हमें पुलिसिंग व्यवस्था के साथ-साथ क्षेत्र में रहकर इंसानियत एवं आपसी भाईचारे को कायम रखना है ताकि पुलिस के प्रति क्षेत्र के आम नागरिकों में नकारात्मकता का भाव उत्पन्न न होने पाए। जो भी फरियादी अपनी समस्या लेकर हमारे पास आता है हम तत्काल उसकी समस्या का निराकरण करने का प्रयास करते हैं। इस मौके पर पत्रकार बंधु, क्षेत्र के लोग पुलिस स्टाफ आदि लोग मौजूद रहे।

ANGAD YADAV AMBEDKAR NAGAR UP

🌺 वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज एवं समाचार पत्र 🎥 उत्तर प्रदेश 🌺🌺
Back to top button
error: Content is protected !!