
आरक्षण के वर्गीकरण का विरोध करने वाले विभिन्न संगठनो एवं दलो के द्वारा आज 21 अगस्त बुधवार को भारत बंद का आह्वान किया गया। जिसके बाद नागपुर मे भी कई रैलियो की संभावना है। नागपुर पुलिस प्रशासन ने संभावित रैलियो के मद्देनजर वैकल्पिक मार्ग के लिए यातायात सलाह जारी की है। शहर के के इलाको मे रैलियो से यातायात पर को कम करने के लिए प्रमुख चौक चौराहो पर पुलिस बल तैनात किया जायेगा। आवश्यकतानुसार मार्ग डायवर्जन भी किया जायेगा। नागरिको को सवाह दी जाती है की असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक रास्तो का उपयोग करे। पुलिस विभाग यातायात सुचारू रूप से संचालन के लिए तथा भीड़ को कम करने के लिए जनता से सहयोग की अपील करता है।