
अलीगढ़ समेत पांच मंडलों में बनेंगी नई रिंग रोड
बेहतर कनेक्टिविटी के जरिये विकास का मार्ग प्रशस्त करने में जुटी योगी सरकार प्रदेश के पांच मंडलों को नई रिंग रोड और बाईपास देने की तैयारी में जुट गई है । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाल ही में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मिलकर इस संबंध में राज्य सरकार की ओर से प्रस्ताव दिया है । अभी प्रदेश के 18 मंडलों में से 12 में रिंग रोड बनाने का कार्य चल रहा है । शेष पांच मंडलों में रिंग रोड बनाने के लिए राज्य सरकार ने केंद्र को प्रस्ताव भेजा है । केंद्र से हरी झंडी मिलते ही प्रदेश के सभी मंडलों रिंग रोड का मार्ग प्रशस्त हो जाएगा । योगी सरकार ने अलीगढ़ , देवीपाटन , झांसी , मीरजापुर और सहारनपुर मंडलों में रिंग रोड बनाने का प्रस्ताव केंद्र सरकार को सौंपा है ।








