
*पूरनपुर रॉयल्स ने संयुक्त रूप से उच्च प्राथमिक विद्यालय पूरनपुर में बच्चों के साथ जन्माष्टमी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया*
आज रोटरी क्लब पूरनपुर रॉयल्स और इंटरेक्ट क्लब पूरनपुर रॉयल्स ने संयुक्त रूप से उच्च प्राथमिक विद्यालय पूरनपुर में बच्चों के साथ जन्माष्टमी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया
क्लब के संस्थापक अध्यक्ष कौशलेंद्र भदौरिया ने बताया जन्माष्टमी के अवसर पर उच्च प्राथमिक विद्यालय पूरनपुर के छात्र-छात्राओं के द्वारा भगवान कृष्ण की आकर्षक और सुंदर पोस्टर और बांसुरी दहीहंडी कृष्ण जी का झूला आदि बनाया गया सभी बच्चों ने बहुत मेहनत और लगन के साथ सुंदर-सुंदर भगवान कृष्ण के पोस्टर बनाएं रक्षाबंधन के अवसर पर बच्चों ने जो राखी बनाई थी आज उनका भी पुरस्कार प्रदान किया गया प्रथम स्थान पर कक्षा 8 की दरक्षा बी और द्वितीय स्थान पर महक कक्षा 7 तृतीय स्थान पर सजीना कक्षा 8 रही पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर सोफिया द्वितीय स्थान पर महक तृतीय स्थान पर आफिया रही क्राफ्ट कंपटीशन में यशमीन प्रथम, काशिफा द्वितीय आलिया तृतीय स्थान पर रही सभी विजई बच्चों को क्लब की तरफ से पुरस्कार प्रदान किया गया इस अवसर पर संस्थापक अध्यक्ष कौशलेंद्र भदौरिया क्लब अध्यक्ष सोनू छीना शेखर खंडेलवाल विद्यालय के प्रधानाचार्य बृजेश शुक्ला इंटरेक्ट इंचार्ज मोहम्मद आलम गुरमीत कौर आदि लोग उपस्थित रहे


